Breaking News
इंटर हाउस सीनियर ब्वॉयज वॉलीबॉल टूर्नामेंट के खिताब पर मोनाल हाउस का कब्जा।जिलाधिकारी सविन बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्था का निरीक्षण किया।आपदा प्रबंधन जागरूकता से संबंधित प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ किया गया।प्रदेश अध्यक्ष माननीय करन माहरा जी के नेतृत्व में भाजपा एवं अन्य दलों के अनेक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।डेवलपमेंट एंड एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन सोसाइटी ने आपदा प्रभावित सहस्त्रधारा क्षेत्र के कैरवाण गांव एवं मखड़ेती गांव में राहत सामग्री -कंबल एवं त्रिपाल आदि का वितरण किया।

केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह विजय संकल्प यात्रा के समापन कार्यक्रम में उत्तराखंड पहुंचे। 

 केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह विजय संकल्प यात्रा के समापन कार्यक्रम में उत्तराखंड पहुंचे। 
Spread the love

केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह विजय संकल्प यात्रा के समापन कार्यक्रम में उत्तराखंड पहुंचे। 

(भाजपा की विजय संकल्प यात्रा गढ़वाल का जोशियाड़ा में समापन) 

उत्तराखंड (उत्तरकाशी) वीरवार, 06 जनवरी 2022

केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज भाजपा की विजय संकल्प यात्रा गढ़वाल के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। रक्षामंत्री के उत्तरकाशी दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली है। सीएम पुष्कर सिंह धामी भी पार्टी की विजय संकल्प यात्रा के समापन अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। जहां मुख्यमंत्री आज उत्तरकाशी के लिए कई बड़ी घोषणाएं भी कर सकते है।

आज भाजपा की विजय संकल्प यात्रा गढ़वाल का जोशियाड़ा में समापन होगा। केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मातली हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल जोशियाड़ा तक सड़क मार्ग से होते हुए आएंगे। जिसके लिए पहले से ही प्रशासन द्वारा रूप मैप और रुट में बदलाव के कार्य तय कर चुकें हैं। बताया जा रहा है कि राजनाथ सिंह पहले बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर में जाकर पूजा अर्चना करेंगे।

विजय संकल्प यात्रा के समापन कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, सांसद अजय भट्ट और पूर्व सीएम विजय बहुगुणा सहित जनपद के हजारों संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।

Related post

error: Content is protected !!