उप जिलाधिकारी सदर मनीष कुमार के नेतृत्व में नगर निगम एवं खाद्य सुरक्षा विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने पलटन बाजार स्थित मांस की दुकानों का निरीक्षण किया। - Swastik Mail
Breaking News

उप जिलाधिकारी सदर मनीष कुमार के नेतृत्व में नगर निगम एवं खाद्य सुरक्षा विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने पलटन बाजार स्थित मांस की दुकानों का निरीक्षण किया।

 उप जिलाधिकारी सदर मनीष कुमार के नेतृत्व में नगर निगम एवं खाद्य सुरक्षा विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने पलटन बाजार स्थित मांस की दुकानों का निरीक्षण किया।
Spread the love

उप जिलाधिकारी सदर मनीष कुमार के नेतृत्व में नगर निगम एवं खाद्य सुरक्षा विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने पलटन बाजार स्थित मांस की दुकानों का निरीक्षण किया।

(अनियमितता की पुनरावृत्ति होने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी)

उत्तराखंड (देहरादून) शनिवार,  21 मई 2022

जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने जनपद में खाद्य सामग्री की दुकानों पर साफ सफाई एवं गुणवत्ता मानकों का परिपालन करवाने हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में आज उप जिलाधिकारी सदर मनीष कुमार के नेतृत्व में नगर निगम एवं खाद्य सुरक्षा विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने पलटन बाजार स्थित मांस की दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 7 दुकानों पर स्वच्छता व्यवस्था मानकों के अनुसार न पाए जाने पर संबंधित दुकान स्वामियों का चालान करते हुए 7 हजार का अर्थदंड वसूला गया।

संबंधित दुकानों के स्वामियों को मानकों के अनुसार व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए तथा अनियमितता की पुनरावृत्ति होने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार सदर, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी नगर निगम, खाद्य निरीक्षक देहरादून आदि उपस्थित थे।

Related post

error: Content is protected !!