जनक्रांति विकास मोर्चा की सेना में दो योद्धा और शामिल।
जनक्रांति विकास मोर्चा की सेना में दो योद्धा और शामिल।
(विराट गुप्ता व लक्ष्मण सिंह बिष्ट जी महानगर उपाध्यक्ष मनोनीत)
उत्तराखंड (देहरादून) सोमवार, 15 नवंबर 2021
केन्द्रीय अध्यक्ष अमित जैन व केन्द्रीय महामंत्री सुरेश नेगी जी की सहमति पर राष्ट्रवादी विराट गुप्ता व लक्ष्मण सिंह बिष्ट जी जनक्रान्ति विकास मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
भूमिपुत्रों के रोजगार की लड़ाई लड़ने के साथ उत्तराखंड की संस्कृति की रक्षा व जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए राजनैतिक दिशा में आगे बढ़ने का संकल्प, जनक्रान्ति विकास मोर्चे के केन्द्रीय महामंत्री सुरेश नेगी जी की सहमति से दोनों उपाध्यक्षों का मनोनयन जनक्रान्ति विकास मोर्चा के तमाम साथियों की ओर से विराट गुप्ता व लक्ष्मण सिंह बिष्ट जी को जनक्रान्ति विकास मोर्चे का महानगर उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर हार्दिक बधाई, दोनों उपाध्यक्षों को सामाजिक एवं राजनैतिक जीवन की मंगल शुभकामनाएँ।
इस कार्यक्रम में जनक्रान्ति विकास मोर्चा के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।