पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने राज्यसभा में सांसद श्री महेन्द्र भट्ट के प्रश्न का दिया उत्तर। - Swastik Mail
Breaking News
प्रोफेसर कन्हैया त्रिपाठी, स्पेशल मोनीटर, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा राजकीय दून मेडिकल कॉलेज देहरादून का भ्रमण / निरीक्षण किया गया।जिला प्रशासन के जनदर्शन में न्याय का भरोसा, हर शिकायत पर त्वरित एक्शन।अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदडें ने जनपद की 10 विधासभा अन्तर्गत संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की की बूथवार समीक्षा बैठक की।जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र रावत के नेतृत्व में उत्तरांचल राज्य प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन/उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद देहरादून ने होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया।मुख्य विकास अधिकारियों के साथ ग्राम्य विकास कार्यक्रमों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने राज्यसभा में सांसद श्री महेन्द्र भट्ट के प्रश्न का दिया उत्तर।

 पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने राज्यसभा में सांसद श्री महेन्द्र भट्ट के प्रश्न का दिया उत्तर।
Spread the love

पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने राज्यसभा में सांसद श्री महेन्द्र भट्ट के प्रश्न का दिया उत्तर।

(पर्यटन मंत्रालय मेलों और त्योहारों के प्रचार हेतु वित्तीय सहायता प्रदान करता है: ::::श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत)

उत्तराखंड (देहरादून) वीरवार, 11 दिसंबर 2025

– पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने राज्यसभा में सांसद श्री महेन्द्र भट्ट के प्रश्न का दिया उत्तर

• मेलों और त्योहारों के लिए सहायता डीपीपीएच योजना के तहत राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों से प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर प्रदान की जाती है : केंद्रीय पर्यटन मंत्री

• आगामी महाकुंभ के लिए उत्तराखंड सरकार से अभी तक कोई प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ : केंद्रीय पर्यटन मंत्री

पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने गुरुवार को राज्यसभा में उत्तराखंड से सांसद श्री महेन्द्र भट्ट द्वारा हरिद्वार में होने वाले आगामी महाकुंभ की तैयारी से संबंधित पूछे गए लिखित प्रश्न का उत्तर दिया।

पर्यटन मंत्री मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि पर्यटन मंत्रालय राज्यों/संघ राज्यक्षेत्रों में मेलों और महोत्सवों के संवर्धन हेतु राज्य सरकारों/संघ राज्यक्षेत्र प्रशासनों को घरेलू प्रचार और आतिथ्य (डीपीपीएच) योजना के दिशानिर्देशों के तहत प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर वित्तीय सहायता प्रदान करता है।

पर्यटन मंत्री मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने सदन को जानकारी दी कि मंत्रालय को अभी तक उत्तराखंड के हरिद्वार में होने वाले महाकुंभ के लिए राज्य सरकार से उक्त योजना के तहत कोई प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ है।

Related post

error: Content is protected !!