पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज ने  ऐवर ग्रीन रेजीडेन्सी पर्यटक आवास गृह का लोकार्पण किया।  - Swastik Mail
Breaking News
जिलाधिकारी सविन बंसल ने “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान” के अंतर्गत न्याय पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों में आयोजित किए जा रहे बहुउद्देशीय शिविरों/कैम्पों की समीक्षा बैठक आयोजित की।पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा मनरेगा की हत्या, SIR के ज़रिए वोट चोरी और नेशनल हेराल्ड में राजनीतिक बदले की साज़िश पूरी तरह बेनकाब।वार्षिक खेलकूद की विभिन्न स्पर्धाओं के नन्हें मुन्ने विजेताओं को किया पुरस्कृत।अपर्ण संस्था द्वारा जनपद पिथौरागढ़ की राजी जनजाति के 10 युवक-युवतियों को उत्तराखण्ड मानवाधिकार आयोग में शैक्षिक भ्रमण कार्यकम हेतु लाया गया।देहरादून में 20 से 28 दिसंबर 2025 तक रेंजर्स ग्राउंड में सहकारिता मेले का भव्य आयोजन किया जाएगा।

पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज ने  ऐवर ग्रीन रेजीडेन्सी पर्यटक आवास गृह का लोकार्पण किया। 

 पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज ने  ऐवर ग्रीन रेजीडेन्सी पर्यटक आवास गृह का लोकार्पण किया। 
Spread the love

पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज ने  ऐवर ग्रीन रेजीडेन्सी पर्यटक आवास गृह का लोकार्पण किया। 

(देवस्थानम बोर्ड में सुरक्षित हैं सभी के अधिकार) 

उत्तराखंड (देहरादून) शुक्रवार 17 सितंबर 2021

सरकार प्रदेश में स्थित पर्यटन और पौराणिक धार्मिक स्थलों को लगातार विकसित करने में लगी है। अनेक धार्मिक सर्किट बनाए गए हैं। चारों धाम बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री मैं बुनियादी ढांचा तैयार करने के लिए उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड का गठन किया गया है। देवस्थानम बोर्ड में सभी तीर्थ पुरोहितों के हक हकूक दस्तूर और अधिकार यथावत रखे गए हैं।

उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को शिमला रोड स्थित कड़वा पानी, मानक सिद्ध में पर्यटन विभाग की वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के अंतर्गत निर्मित करवाये गये “एवरग्रीन रेजिडेंसी पर्यटक आवास गृह” के लोकार्पण के अवसर पर कही।

पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को शिमला रोड स्थित कड़वा पानी, माणक सिद्ध क्षेत्र में 60 लाख की लागत से निर्मित ऐवर ग्रीन रेजीडेंसी पर्यटक आवास गृह का लोकार्पण किया। आवास गृह का निर्माण पर्यटन विभाग की वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के तहत लाभार्थी सौरव सेमवाल द्वारा करवाया गया है। इससे पूर्व श्री सतपाल महाराज ने माणक सिद्ध के दर्शन भी किए।

इस अवसर पर आयोजित एक समारोह के दौरान बोलते हुए श्री सतपाल महाराज ने कहा कि स्वामी दत्तात्रेय के 84 सिद्ध शिष्यों में चार सिद्ध माणक सिद्ध, लक्ष्मण सिद्ध, मांणू सिद्ध और कालू सिद्ध दून घाटी में तपस्या करते हुए यही बस गये थे। उनका सौभाग्य है कि उन्हें माणक सिद्ध में आने का मौका मिला है।

पर्यटन मंत्री श्री महाराज ने कहा कि उन्हें इस बात की प्रसन्नता है कि माणक सिद्ध में पर्यटन विभाग के वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना का लाभ उठाते हुए पर्यटक आवास गृह का निर्माण किया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं को इस प्रकार की योजना से लाभ लेना चाहिए और धार्मिक स्थलों पर यात्रियों के लिए इस तरह के पर्यटक आवास गृह बनाने के लिए आगे आना चाहिए।

श्री महाराज ने कहा सरकार लगातार ऐसे स्थलों पर बुनियादी ढांचा तैयार करने में लगी है। इसके लिए युवाओं को भी बढ़-चढ़कर सरकार की योजनाओं का लाभ लेना चाहिए।

श्री महाराज ने कहा कि चार धामों में सुविधाओं को विकसित करने के लिए ही सरकार ने चारधाम देवस्थानम बोर्ड का गठन किया है। देवस्थानम बोर्ड के गठन में भी इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है कि वहां स्थिति मंदिरों के पुजारी, रावल, नायक रावल, पंडों के वंशानुगत व परंपरागत अधिकार यथावत रखे जाएं।

इस मौके पर सहसपुर विधायक श्री सहदेव सिंह पुंडीर, मेयर श्री सुनील उनियाल गामा, उर्वी दत्त भट्ट, सौरव सेमवाल, चंद्रशेखर जोशी, श्रीमती माला गुरुंग एवं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता श्री नवीन ठाकुर आदि उपस्थित थे।

Related post

error: Content is protected !!