उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में तेरह साल की लड़की ने फांसी लगाई।
उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में तेरह साल की लड़की ने फांसी लगाई।
(पांच साल से जीजा के पास रह रही थी)
उत्तर प्रदेश (ललितपुर) सोमवार, 07 मार्च 2022
उत्तर प्रदेश के ललितपुर के कस्बा जाखलौन में जीजा के पास रह रही 13 साल की किशोरी ने फांसी लगा ली। परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोरी ने क्यों फांसी लगा ली।इसका कारण कोई नहीं बता पाया।
कस्बा जाखलौन निवासी सोनू अहिरवार की 13 साल की साली पांच साल से उसके पास रह रही थी। सोमवार की सुबह सोनू और उसका छोटा भाई काम पर चले गए। उसकी पत्नी और बहु फसल काटने के लिए मजदूरी करने चली गई। घर पर 13 साल की किशोरी अपने तीन साल की भतीजी और डेढ़ साल के भतीजे के साथ थी।
सुबह दस बजे के दरम्यान मोहल्ले के एक युवक ने उसे घर में फांसी के फंदे पर लटका देखा, तो उसकी सूचना सोनू को दी। सोनू घर पहुंचा और किशोर को फांसी के फंदे से उतारकर उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के जीजा सोनू अहिरवार ने बताया कि जिला सागर के ग्राम बसारी निवासी 13 साल की उसकी साली पांच साल से उसके पास रह रही थी। उसने क्यों फांसी लगाई उसका कारण उसे नहीं पता। बहन ने बताया कि सोनम 7 बहन और दो भाई में चौथे नम्बर की थी। सुबह वो उसे घर छोड़कर फसल काटने चली गई थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। किशोरी नेआत्महत्या क्यों की जांच की जा रही है।