अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन समाज रजिस्टर्ड शाखा की कार्यकर्ता बैठक हुई संपन्न। - Swastik Mail
Breaking News

अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन समाज रजिस्टर्ड शाखा की कार्यकर्ता बैठक हुई संपन्न।

 अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन समाज रजिस्टर्ड शाखा की कार्यकर्ता बैठक हुई संपन्न।
Spread the love

अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन समाज रजिस्टर्ड शाखा की कार्यकर्ता बैठक हुई संपन्न।

(मसूरी अध्यक्ष भरत लाल जी की अध्यक्षता में बैठक की गई)

उत्तराखंड (मसूरी) सोमवार, 16 फरवरी 2026

अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युवजन समाज रजिस्टर्ड शाखा उत्तराखंड प्रदेश में मसूरी शाखा की एक आवश्यक बैठक मसूरी शहर अध्यक्ष आदरणीय बड़े भाई श्री भरत लाल जी की अध्यक्षता में एवं मसूरी शहर मुख्य महामंत्री श्री राम पाल भारती जी के संचालन में मसूरी क्लब सभागार में संपन्न हुई ।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन प्रदेश अध्यक्ष माननीय विकास चौहान जी ने शिरकत कर में उपस्थित युव जन समाज संगठन के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

साथ ही संगठन के प्रदेश मुख्य महासचिव श्री सुरेश कुमार यादव एडवोकेट जी मसूरी पहुंचे बैठक में युव जन समाज उत्तराखंड संगठन से संबंधित कुछ प्रस्ताव लाकर प्रस्ताव पास कर निर्णय लिए गए संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए एवं संगठन के कार्यक्रमों को अग्रसित करने के लिए कुछ ठोस निर्णय भी लिए गए।

बैठक में मसूरी शहर के निम्न वर्ग के लोगों की समस्याओं को लेकर सर्व सम्मति से यह बात तय हुई कि जल्द ही रेडी पटरी वालों की समस्याओं को लेकर एवं नगर पालिका में कार्यरत अस्थाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर एवं अनुसूचित जाति वर्ग एवं जन जाति वर्ग एवं पिछड़ा वर्ग के लोगों की मसूरी उपजिलाधिकारी कार्यालय स्तर पर जाति प्रणाम पत्र एवं स्थाई निवास प्रमाण पत्र बनाने में आ रही दिक्कत और परेशानियों को लेकर शीघ्र ही एक प्रतिनिधि मंडल जिला अधिकारी महोदय जी से देहरादून में उनके कार्यालय में जाकर मिलकर वार्ता कर समस्याओं के निदान के लिए बात करेंगे।

जिसमें की मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष श्री विकास चौहान जी की अगवाई में प्रदेश महासचिव श्री सुरेश कुमार यादव एडवोकेट एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री रमेश लाल एवं प्रदेश सचिव श्री विनय कुमार जी एवं मसूरी शहर अध्यक्ष श्री भरत लाल जी एवं मसूरी शहर के महामंत्री श्री रामपाल भारती जी एवं शहर कोषाध्यक्ष श्री प्रताप सिंह दिल्हौर जी की मौजूदगी में संगठन के कार्यकर्ताओं एवं मुख्य पदाधिकारी के कार्यों की समीक्षा करते हुए निष्क्रिय कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी पर कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया ओर संगठन में समर्पित कार्यकर्ताओं को पदोन्नति कर नियुक्त करने का निर्णय लिया गया इसी क्रम में सर्व समिति से संगठन के पुराने व समर्पित श्री राजेश शर्मा जी को का जिला देहरादून का जिला उपाध्यक्ष पद पर एवं संगठन में समर्पित साथी भाई सलीम अहमद जी को जिला महासचिव देहरादून एवं श्री सुनील जाटव जी को मसूरी शहर में शहर वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर एवं श्री महिपाल सिंह जी को शहर उपाध्यक्ष मसूरी एवं श्रीमती संतोष खन्ना जी को महिला प्रकोष्ठ का शहर संगठन मंत्री मसूरी एवं श्री राजेश खन्ना जी को मसूरी में राजमंडी शाखा का शाखा सचिव बनाकर नई जिम्मेदारी सौंप गई है इसी के साथ युवजन समाज में सक्रिय ओर समर्पित साथियों कार्यकर्ताओ को मजबूत करने की कमान सौंप गई है।

इस अवसर पर सभी सम्मानित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ ने एकजुट होकर युव जन समाज संगठन के कार्यक्रमों को अग्रसित करने पर जोर देने का संकल्प लिया और जोर दिया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष श्री विकास चौहान एवं प्रदेश मुख्य महामंत्री श्री सुरेश कुमार यादव एडवोकेट एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री रमेश लाल एवं मसूरी शहर अध्यक्ष श्री भरत लाल जी एवं प्रदेश सचिव विनय कुमार जी एवं शहर महामंत्री श्री रामपाल भारती एवं महिला प्रकोष्ठ की शहर अध्यक्ष पूजा ढींगरा जी एवं शहर उपाध्यक्ष प्रतिमा देवी जी एवं जिला उपाध्यक्ष श्री राजेश शर्मा जी एवं जिला महासचिव श्री सलीम अहमद जी एवं शहर संगठन मंत्री मसूरी श्री अजय कुमार राजू भाई एवं किताबघर शाखा अध्यक्ष फूलवती देवी जी एवं केमलबेक दिलाराम शाखा अध्यक्ष बबीता सक्सेना जी एवं शाखा सचिव प्रमिला देवी जी एवं किंगक्रेट शाखा अध्यक्ष आशा थापा जी एवं राजमंडी शाखा अध्यक्ष कृष्णा दिलोर जी एवं गाड़ीखाना शाखा अध्यक्ष से अजय गुहेर जी एवं 12 कैंची सपेरा बस्ती के शाखा अध्यक्ष शंभू नाथ जी एवं हुसैनगंज की शाखा अध्यक्ष मीना जी एवं बूचड़खाना शाखा से नजराना जी एवं उजमा जी आदि अन्य मौजूद रहे।

Related post

error: Content is protected !!