उत्तराखण्ड पुलिस के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार का पूर्ण हुआ कार्यकाल।
उत्तराखण्ड पुलिस के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार का पूर्ण हुआ कार्यकाल।
(आईपीएस अभिनव कुमार ने कार्यवाहक DGP कार्यभार ग्रहण किया)
उत्तराखंड (देहरादून) वीरवार, 30 नवंबर 2023
आईपीएस अभिनव कुमार ने आज उत्तराखण्ड पुलिस के पुलिस महानिदेशक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। उत्तराखण्ड पुलिस के प्रमुख के रूप में नियुक्त होने पर उन्हें PHQ के सभी अधिकरियो व कर्मचारियों ने बधाई दी और कहा कि उनके नेतृत्व में एक टीम के रूप में कार्य करने के लिए तत्पर हैं।
इस अवसर पर निवर्तमान DGP अशोक कुमार ने कहा कि अब उत्तराखण्ड पुलिस की कमान सक्षम हाथो में है। इस पर नवनियुक्त कार्यवाहक DGP अविनव कुमार ने कहा कि ऐसा नहीं है पहले भी सक्षम हाथो में उत्तराखण्ड पुलिस की कमान रही है और आने वाले समय में भी सक्षम हाथो में रहेगी।