Breaking News

एसएसपी श्वेता चौबे को राज्यपाल ने वर्ष 2023 का वीरता पुरस्कार दिया।

 एसएसपी श्वेता चौबे को राज्यपाल ने वर्ष 2023 का वीरता पुरस्कार दिया।
Spread the love

एसएसपी श्वेता चौबे को राज्यपाल ने वर्ष 2023 का वीरता पुरस्कार दिया।

(वीरता पुरस्कार एक महिला एसएसपी को मिलने पर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं:::::राज्यपाल सेवानिवृत लेफ्टिनेंट गुरमीत सिंह)

उत्तराखंड (ऋषिकेश) शनिवार, 19 अगस्त 2023

उत्तराखंड के राज्यपाल सेवानिवृत लेफ्टिनेंट गुरमीत सिंह ने वर्ष 2023 का वीरता पुरस्कार जनपद पौड़ी की एसएसपी श्वेता चौबे को दिया। वर्ष 2023 का वीरता पुरस्कार देने के लिए राजधानी देहरादून में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड के राज्यपाल सेवानिवृत लेफ्टिनेंट गुरमीत सिंह पहुंचे। कार्यक्रम में तमाम पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। मुख्य रूप से डीजीपी अशोक कुमार की उपस्थिति में वीरता पुरस्कार जनपद पौड़ी की एसएसपी श्वेता चौबे को राज्यपाल ने अपने हाथों से दिया। राज्यपाल ने कहा कि यह वीरता पुरस्कार एक महिला एसएसपी ने हासिल किया है। इसके लिए वह खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। जिस प्रकार से एसएसपी ने महिला उत्थान और महिला सुरक्षा के लिए काम किए हैं। उनकी जितने सराहना की जाए वह कम है।

जनपद पौड़ी पुलिस के मुताबिक एसएसपी श्वेता चौबे ने कार्यभार संभालने के बाद से लगातार महिला उत्पीड़न और महिला सुरक्षा को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित किया। जिसका परिणाम भी धरातल पर देखा गया है। महिला पिक यूनिट और नशा विरोधी अभियान से जुड़कर जनपद पौड़ी को नशा मुक्त करने की कवायत लगातार जारी है। इन कार्यों को देखकर ही एसएसपी श्वेता चौबे को राज्यपाल ने वर्ष 2023 का वीरता पुरस्कार दिया है।

Related post

error: Content is protected !!