Breaking News
इंटर हाउस सीनियर ब्वॉयज वॉलीबॉल टूर्नामेंट के खिताब पर मोनाल हाउस का कब्जा।जिलाधिकारी सविन बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्था का निरीक्षण किया।आपदा प्रबंधन जागरूकता से संबंधित प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ किया गया।प्रदेश अध्यक्ष माननीय करन माहरा जी के नेतृत्व में भाजपा एवं अन्य दलों के अनेक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।डेवलपमेंट एंड एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन सोसाइटी ने आपदा प्रभावित सहस्त्रधारा क्षेत्र के कैरवाण गांव एवं मखड़ेती गांव में राहत सामग्री -कंबल एवं त्रिपाल आदि का वितरण किया।

महाराष्ट्र के वर्धा जिले में कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिरी।

 महाराष्ट्र के वर्धा जिले में कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिरी।
Spread the love

महाराष्ट्र के वर्धा जिले में कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिरी।

(भाजपा विधायक विजय रहांगदाले के पुत्र सहित 7 छात्रों की मौत)

महाराष्ट्र (वर्धा) मंगलवार, 25 जनवरी 2022

महाराष्ट्र के वर्धा जिले में सेलसुरा के पास पुल से एक कार के नीचे गिरने से जानलेवा हादसा हो गया। इस हादसे में भाजपा विधायक विजय रहांगदाले के बेटे आविष्कार रहांगदाले समेत 7 मेडिकल छात्रों की मौत हो गई। वर्धा के एसपी प्रशांत होल्कर के अनुसार हादसा बीती रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ। कार सवार सावंगी मेडिकल कॉलेज के छात्र देवली से वर्धा जा रहे थे। सेलसुरा गांव के पास एक पुल से उनकी कार नीचे जा गिरी। कार में सवार सभी की मौत हो गई, वहीं कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त गई।

छात्र ​बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए गए थे। मृतक 7 मेडिकल छात्रों में से एक इंटर्न था। फाइनल ईयर के दो छात्र थे, वहीं 2 ​मीडियम ईयर के स्टूडेंट्स थे। अभुदय मेघे ने बताया कि कार चला रहे छात्र का नाम नीरज सिंह था। इस कार दुर्घटना में किसी की जान नहीं बची। प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि चालक का कार पर से नियंत्रण खो गया, जिससे वाहन पुल से नीचे गिर गया। मृतकों में एमबीबीएस के कुछ छात्र और तिरोरा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक विजय रहांगडाले का बेटा भी शामिल है।

कार अनियंत्रित होकर पुल तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। हादसे में मारे गए सभी छात्र 25 से 35 वर्ष के बीच बताए जा रहे हैं।‌ मृतक छात्रों में महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के तिरोड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक विजय रहांगदाले के बेटे आविष्कार रहांगडाले सहित नीरज चव्हाण, नितेश सिंह, विवेक नंदन, प्रत्यूष सिंह, शुभम जायसवाल और पवन शक्ति शामिल हैं। सभी छात्रों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related post

error: Content is protected !!