मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गड्ढा मुक्त अभियान में ढिलाई बरतने वाले दो लापरवाह अधिकारियों पर गिरी गाज। - Swastik Mail
Breaking News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गड्ढा मुक्त अभियान में ढिलाई बरतने वाले दो लापरवाह अधिकारियों पर गिरी गाज।

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गड्ढा मुक्त अभियान में ढिलाई बरतने वाले दो लापरवाह अधिकारियों पर गिरी गाज।
Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गड्ढा मुक्त अभियान में ढिलाई बरतने वाले दो लापरवाह अधिकारियों पर गिरी गाज।

(लोकनिर्माण विभाग के दो अधिशासी अभियंता निलंबित)

उत्तराखंड (देहरादून) शुक्रवार, 17 नवंबर 2023

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गड्ढा मुक्त अभियान में लापरवाही बरतने वाले दो अधिकारियों पर गाज गिरी । सरकार ने लोनिवि के दो अधिशासी अभियंताओं को निलंबित कर दिया है। सचिव लोनिवि पंकज पांडे ने गुरुवार को निलंबन आदेश जारी कर दिये हैं।

अधिशासी अभियंता (ईई) राजमार्ग खंड हल्द्वानी विजय कुमार को भवाली क्षेत्र की सड़कों की स्थिति को सही न रख पाने के मामले में निलंबित किया गया। उन पर भवाली में सितंबर में हाईकोर्ट के तत्वावधान में उत्तराखंड न्यायिक एवं विधिक अकादमी (उजाला) भवाली के आयोजित कार्यक्रम के दौरान सड़कों की स्थिति सही न रखने का भी आरोप रहा। न ही शासन स्तर की बैठकों में शामिल हुए। ईई अस्थाई खंड ऋषिकेश धीरेंद्र कुमार को जोगीवाला लाडपुर रायपुर रोड सहस्रधारा क्रासिंग से होते हुए खैरी मानसिंह के पास सड़क चौड़ीकरण, सौंदर्यकरण कार्य में लापरवाही बरतने पर निलंबित किया गया।

मुख्यमंत्री धामी अपनी पिछली बैठक में ही स्पष्ट संकेत दे चुके थे कि सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता की कमी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी लिहाज़ा ताज़ा मामलों को देख अब सभी इंजीनियर अपने क्षेत्र में सड़कों के पुनः निरीक्षण में जुट गये हैं।

Related post

error: Content is protected !!