Breaking News
इंटर हाउस सीनियर ब्वॉयज वॉलीबॉल टूर्नामेंट के खिताब पर मोनाल हाउस का कब्जा।जिलाधिकारी सविन बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्था का निरीक्षण किया।आपदा प्रबंधन जागरूकता से संबंधित प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ किया गया।प्रदेश अध्यक्ष माननीय करन माहरा जी के नेतृत्व में भाजपा एवं अन्य दलों के अनेक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।डेवलपमेंट एंड एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन सोसाइटी ने आपदा प्रभावित सहस्त्रधारा क्षेत्र के कैरवाण गांव एवं मखड़ेती गांव में राहत सामग्री -कंबल एवं त्रिपाल आदि का वितरण किया।

नेहरू कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत किशोरी के साथ दुष्कर्म। 

 नेहरू कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत किशोरी के साथ दुष्कर्म। 
Spread the love

नेहरू कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत किशोरी के साथ दुष्कर्म। 

(आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा दे रखा था) 

उत्तराखंड (देहरादून) बुधवार, 05 जनवरी 2022

उत्तराखंड प्रदेश में एक और शर्मनाक ख़बर सामने आ रही है। थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में आरोपी परिचित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल आरोप अभी फरार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

नेहरू कॉलोनी निवासी 10वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उनके मकान में कई किराएदार रहते हैं। एक किराएदार अरुण निवासी कीनावा कासगंज यूपी का घर में आना जाना था।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि मार्च 2021 में किराएदार महिला ने उसे अरुण के साथ बाजार से कुछ सामान लाने के लिए भेजा था। इस दौरान अरुण पीड़िता को प्रिंस चौक के पास एक होटल पर ले गया और होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी अरुण ने पीड़िता को शादी का झांसा दे दिया। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता के साथ कई बार दुष्कर्म किया। लेकिन जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो अब आरोपी ने शादी के लिए मना कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगा।

थाना नेहरू कॉलोनी प्रभारी सतेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर मंगलवार देर रात मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

Related post

error: Content is protected !!