स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26: नगर निगम देहरादून ने 7 स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर किए सम्मानित। - Swastik Mail
Breaking News

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26: नगर निगम देहरादून ने 7 स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर किए सम्मानित।

 स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26: नगर निगम देहरादून ने 7 स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर किए सम्मानित।
Spread the love

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26: नगर निगम देहरादून ने 7 स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर किए सम्मानित।

(महापौर एवं नगर आयुक्त ने सभी चयनित ब्रांड एंबेसडरों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र एवं ई-कार्ड दिए)

उत्तराखंड (देहरादून) सोमवार, 09 मार्च 2026

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लक्ष्य के साथ नगर निगम देहरादून द्वारा आज नगर निगम सभागार में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर में स्वच्छता, सामाजिक जागरूकता एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय सात प्रतिष्ठित व्यक्तियों को स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर के रूप में नियुक्त कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में नगर के महापौर एवं नगर आयुक्त द्वारा सभी चयनित ब्रांड एंबेसडरों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र एवं ई-कार्ड प्रदान कर उनका अभिनंदन किया गया।

स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर के रूप में जिन सात गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया, उनमें—

लगातार तीसरी बार देवेन्द्र मोंटी बने स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एम्बेसडर।

1देवेंद्र पाल सिंह ‘मोंटी’, पूर्व पार्षद एवं प्रमुख, रेजीडेंट वेलफेयर फ्रंट,नवीन कुमार सडाना, सहायक निदेशक, वेस्ट वॉरियर्स संस्थाआरिफ खान ,अमल शंकर शुक्ला,रजत शक्ति,भरत शर्मा,विजय श्रीधर।

इस अवसर पर नगर निगम अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण केवल एक प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि नागरिकों की सहभागिता से स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ शहर के निर्माण का एक महत्वपूर्ण अभियान है। नियुक्त ब्रांड एंबेसडर शहर में स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने, कचरा पृथक्करण को प्रोत्साहित करने तथा नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जिम्मेदार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

नगर निगम देहरादून ने विश्वास व्यक्त किया कि इन सम्मानित ब्रांड एंबेसडरों के सहयोग से शहर में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक वातावरण बनेगा और देहरादून स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26 में बेहतर स्थान प्राप्त करेगा।

कार्यक्रम में नगर निगम के अधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related post

error: Content is protected !!