Breaking News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कड़े निर्देश चारधाम यात्रा में वीडियोग्राफी एवं रील्स बनाना प्रतिबंधित।

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कड़े निर्देश चारधाम यात्रा में वीडियोग्राफी एवं रील्स बनाना प्रतिबंधित।
Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कड़े निर्देश चारधाम यात्रा में वीडियोग्राफी एवं रील्स बनाना प्रतिबंधित।

(31 मई तक वीआईपी दर्शन पर लगी रोक)

उत्तराखंड (देहरादून) वीरवार, 16 मई 2024

चारधाम यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कड़े निर्देश। चारों धामों में वीआईपी दर्शन की रोक को एक सप्ताह और बढ़ाया गया। 31 मई तक वीआईपी दर्शन पर लगी रोक। अधिकारियों को फील्ड में जाने के दिए गए निर्देश।

राज्य में चारधाम यात्रा सुचारू रूप से संचालित की जा रही है, जिसमें सभी राज्यों से काफी अधिक संख्या में तीर्थयात्री दर्शन हेतु आ रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा तीर्थयात्रियों को सुव्यवस्थित रूप से दर्शन कराये जाने हेतु व्यवस्था बनायी गयी है।

किन्तु वर्तमान में संज्ञानित हुआ है कि, कुछ व्यक्तियों द्वारा मंदिर परिसर में सोशल मीडिया हेतु वीडियोग्राफी / Reels बनायी जा रही है, जिससे उक्त वीडियोग्राफी को देखने हेतु मंदिर परिसर में एक स्थान पर भीड़ एकत्र होने के कारण श्रद्धालुओं को दर्शन करने में असुविधा हो रही है।

अतः श्रद्धालुओं की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए चारोधामों में मन्दिर परिसर की 50 मी० की परिधि में सोशल मीडिया हेतु वीडियोग्राफी / रील्स बनाये जाना पूर्णतः प्रतिबन्धित किया जाना सुनिश्चित करें।

Related post

error: Content is protected !!