अत्यधिक वर्षा होने से सोनप्रयाग के पास पहाड़ से पत्थर गिरा।
अत्यधिक वर्षा होने से सोनप्रयाग के पास पहाड़ से पत्थर गिरा।
(तीन यात्री घायल एक की मौत)
उत्तराखंड (सोनप्रयाग) वीरवार,30 जून 2022
आज सोनप्रयाग अत्यधिक वर्षा होने से सोनप्रयाग के पास पहाड़ से पत्थर गिरा।
थाना सोनप्रयाग से एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि सोनप्रयाग से 500 मीटर दूर पहाड़ से पत्थर आने के कारण कुछ लोग घायल हो गए है। एसडीआरएफ पोस्ट सोनप्रयाग से रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिय रवाना हुई।
ये यात्री केदारनाथ से दर्शन करके सोनप्रयाग की ओर रहे थे। अत्याधिक वर्षा होने से पहाड़ से पत्थर गिरने के कारण 04 यात्री घायल हो गए।जिसमे से एक यात्री के गंभीर चोटें लग जाने पर मृत्यु हो गई।
एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत पत्थर गिरने से घायल हुए 03 व्यक्तियों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया।घायलों में मयूरी पत्नी धर्मेंद्र उम्र 30 वर्ष निवासी अहमदाबाद गुजरात,अवन सिंह पुत्र मीर सिंह उम्र 59 वर्ष निवासी झज्जर हरियाणा, विकास पुत्र वीर चंद्र उम्र 24 वर्ष निवासी नेपाल है।एक व्यक्ति जयंती लाल उम्र 50 वर्ष निवासी राजस्थान कि मृत्यु हो गई है।