राज्य आंदोलनकारी कल करेंगे सचिवालय कूच।
(लम्बित चिन्हीकरण मामले पर कोई परिणाम नहीं निकले जाने पर)
उत्तराखंड (देहरादून) मंगलवार, 17 मार्च 2026
राज्य आंदोलनकारी साथियों कल दिनांक 18- मार्च को सुबह 11-बजे गाँधी पार्क से सचिवालय मार्च* किया जायेगा।
शासन की हीलाहवाली के चलते मुख्यमन्त्री जी की घोषणा के बावजूद आज 05-माह बाद भी राज्य आंदोलनकारियों के लम्बित चिन्हीकरण मामले पर कोई परिणाम नहीं निकले साथ ही 10% क्षैतिज आरक्षण मॆं उत्तीर्ण बेरोजगारों को नियुक्तियां नहीं मिल पा रही हैं।
साथ ही ना उम्र सीमा बढ़ाई गई और ना सभी राज्य आंदोलनकारियों को 10% का लाभ दिया गया।आपको बताते चलें क़ि पिछले लम्बे समय से माननीय मुख्यमन्त्री जी से वार्ता हेतु समय माँगा गया हैं लेकिन उसमें भी कोई प्रगति नहीं हुई।