महाराष्ट्र  के नदूरबार में भूस्खलन से महिला की जान गई। - Swastik Mail
Breaking News
सांसद डा. नरेश बंसल ने सदन मे औद्योगिक क्षेत्रों के लिए हरित पट्टी मानकों का संशोधन का पर्यावरण संबधित प्रश्न पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री से सदन के माध्यम से किया।बैंक ऑफ बड़ौदा की मनमानी; पर जिला प्रशासन का डंडा; बुजुर्ग विधवा कमलेश व असहाय पुत्री को मिला न्याय।पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने राज्यसभा में सांसद श्री महेन्द्र भट्ट के प्रश्न का दिया उत्तर।समाज कल्याण एवं जनजाति कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल की तिथि 24 दिसम्बर, 2025 तक बढ़ाई गई।गढ़- कुमाऊ की लोक संस्कृतिक धरोहर की झलक कुठालगेट पर पर्यटकों; यात्रियों को राज्य की संस्कृति, लोकपरम्परा का कर रहा स्मरण।

महाराष्ट्र  के नदूरबार में भूस्खलन से महिला की जान गई।

Spread the love

महाराष्ट्र  के नदूरबार में भूस्खलन से महिला की जान गई।

(फंसी एंबुलेंस, पत्नी को कई किलोमीटर कंधे पर लेकर अस्पताल की ओर दौड़ा) 

 महाराष्ट्र (नदूरबार) वीरवार, 09 सितंबर 2021

महाराष्ट्र के नदूरबार ज़िले में एक पति अपनी पत्नी को बचाने के लिए पत्नी को कंधे पर उठाकर पांच किलोमीटर पैदल चला लेकिन हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही उसकी पत्नी की मौत हो गई। खबर के मुताबिक बताया जा रहा है कि महिला का नाम सिधलीबाई पाडवी है. जो बीमार थीं और उसे एंबुलेंस से सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन आदिवासी इलाके तड़ोदा से धड़गाव ज़िला अस्पताल के बीच में रास्ता चंदसैली के पहाड़ों से होकर गुजरता है। जैसे ही एंबुलेंस चंदसैली के पहाड़ी इलाके में पहुंची, वहां भू-स्खलन हो गया. मलबा आने की वजह से आगे का रास्ता बंद हो गया।

ड्राइवर ने गाड़ी फिर पीछे कर के घुमाने की कोशिश की लेकिन तब तक पीछे भी लैंड स्लाइड हो गया जिससे एंबुलेंस दोनो तरफ से फंस गई।एंबुलेंस फंसने के बाद कोई रास्ता ना दिखने पर बीमार महिला का पति उसे कंधे पर करीब 4-5 किलोमीटर पहाड़ो से अस्पताल की तरफ भागता रहा लेकिन अस्पताल पहुंचने के पहले ही पत्नि ने दम तोड़ दिया। बीते दिन उत्तर महाराष्ट्र के कई जिलो में भारी बारिश हुई. उधर, अपर ज़िला अधिकारी महेश पाटील ने मीडिया को बताया कि महिला को एंबुलेंस मे लाया जा रहा था।इस बीच भू-स्खलन हो गया. जिस वजह से आवागमन बंद हो गया. रास्ते पर से मलबा हटाया जा रहा था. इसी दौरान महिला की मौत हो गई।

Related post

error: Content is protected !!