श्री राम जन्म भूमि मंदिर पूजित अक्षत अभियान समिति ने जनपद रुद्रप्रयाग में अक्षत कलश यात्रा भव्य स्वागत किया। - Swastik Mail
Breaking News

श्री राम जन्म भूमि मंदिर पूजित अक्षत अभियान समिति ने जनपद रुद्रप्रयाग में अक्षत कलश यात्रा भव्य स्वागत किया।

 श्री राम जन्म भूमि मंदिर पूजित अक्षत अभियान समिति ने जनपद रुद्रप्रयाग में अक्षत कलश यात्रा भव्य स्वागत किया।
Spread the love

श्री राम जन्म भूमि मंदिर पूजित अक्षत अभियान समिति ने जनपद रुद्रप्रयाग में अक्षत कलश यात्रा भव्य स्वागत किया।

(जिला समिति एवं राम भक्तों द्वारा 1 जनवरी से 15 जनवरी तक पूजित अक्षत प्रत्येक परिवार तक वितरित किए जायेंगे)

उत्तराखंड (रूद्रप्रयाग) रविवार, 31 दिसंबर 2023

श्री राम जन्मभूमि अयोध्या से श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र द्वारा आयोजित अक्षत कलश यात्रा श्री राम जन्म भूमि मंदिर पूजित अक्षत अभियान समिति द्वारा जनपद रुद्रप्रयाग में पहुंचने पर राम भक्तो द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

इस दौरान श्री राम जन्म भूमि अक्षत वितरण जिला अभियान समिति एवं पूज्य संतो, महात्माओं द्वारा पूजित अक्षत की शोभा यात्रा रुद्रप्रयाग जनपद मुख्यालय में गुलाबराय मैदान से मुख्य बाजार होते हुए बद्रीनाथ मार्ग पेट्रोल पंप तक निकाली गई।

इस दौरान जिला अक्षत वितरण अभियान समिति के द्वारा पूजित अक्षत कलश यात्रा के साथ-साथ भगवान श्री राम के बाल्यकाल की झांकी, सीता स्वयंवर की झांकी, भगवान श्री राम के वनवास की झांकी तथा राजतिलक की झाकी सहित जगत जननी माता सीता जानकी, लक्ष्मण जती, श्री बजरंग बली हनुमान, तथा गुरु वशिष्ठ सहित कई झाकियां निकाली गई। इस दोरान पूरे जनपद से जनपद के कोने कोने से कई हजारों की संख्या में राम भक्तों ने भाग लिया।

जिला समिति एवं राम भक्तों द्वारा 1 जनवरी से 15 जनवरी तक पूजित अक्षत प्रत्येक परिवार तक वितरित किए जायेंगे। जिस के लिए न्याय पंचायत स्तर तक पूजित अक्षत वितरण टोलिया बनाई गई। इस के बाद 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दिन प्रत्येक गांव में कीर्तन भजन मंदिरों की सजावट तथा घर-घर में दीपावली जैसा उत्सव मनाने का आयोजन किया जाएगा।

इस दौरान जनपद की भजन मंडली, कीर्तन मंडली, साधु संत समाज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं सहित विश्व हिंदू परिषद ,बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी आदि विभिन्न सांगठित संगठनों एवं विभिन्न धार्मिक संगठनों के कार्यकर्ताओं सहित , जिला संघ चालक तेजपाल खत्री , जिला कार्यवाहक शेलेंद्र गौड़,, जिला प्रचारक पंकज जी , महंत शिवानंद गिरी जी महाराज, महंत धर्मानन्द जी महाराज, समिति के जिला संयोजक शशि मोहन उनियाल,जिला सहसंयोजक उमाकांत वशिष्ठ, जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद भारत सिंह रावत,अध्यक्ष जिला पंचायत अमरदेई शाह ,विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी, विधायक केदारनाथ शैला रानी रावत, पूर्व जिला अध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल ,दिनेश उनियाल, जिला महामंत्री भारत भूषण भट्ट ,विनोद देवशाली ,महिला मोर्चा पूर्व प्रदेश महामंत्री सरला खंडूरी सहित हजारों की संख्या में जनपद के कोने कोने से राम भक्त उपस्थित थे।

Related post

error: Content is protected !!