नगर निगम के अधिकारीयों पर दुकानदारों ने लगाया परेशान करने का आरोप।
नगर निगम के अधिकारीयों पर दुकानदारों ने लगाया परेशान करने का आरोप।
(नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान)
पंजाब (अबोहर) बुधवार, 26 अप्रैल 2023
आज नगर निगम की टीम द्वारा शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। दुकानदारों में इस अभियान के प्रति काफी रोष पाया गया। दुकानदारों का कहना था कि उनका काम पहले ही ठप्प पड़ा है और नगर निगम के अधिकारी आए दिन आकर उन्हें किसी न किसी बहाने परेशान करने में लगे हुए हैं। इधर नगर निगम के अधिकारी दुकानों के बाहर अवैध रूप से रखे सामान को अपने साथ लाई ट्राली में डाल कर ले गए।