गौतमबुद्ध नगर के गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश। - Swastik Mail
Breaking News

गौतमबुद्ध नगर के गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश।

 गौतमबुद्ध नगर के गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश।
Spread the love

गौतमबुद्ध नगर के गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश।

(तीन युवक और तीन युवतियों को भी हिरासत में लिया) 

नोएडा(गौतमबुद्ध नगर) शुक्रवार, 19 नवंबर, 2021

नोएडा के गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट की ह्यूमन ट्रैफिकिंग पुलिस की टीम ने सेक्टर-49 क्षेत्र में स्थित एक गेस्ट हाउस में चले रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने देह व्यापार में संलिप्त तीन युवतियों को भी हिरासत में लिया है। आरोपी ऑनलाइन और व्हाट्सएप के जरीए ग्राहकों से संपर्क करते थे।

एक आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में कर रही है। नोएडा पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र यादव ने बताया कि कई दिन से गेस्ट हाऊस में सेक्स रैकट चलने की जानकारी मिल रही थी। बृहस्पतिवार की शाम को पुलिस टीम ने सेक्टर-49 थाना क्षेत्र स्थित क्राउन स्टे गेस्ट हाउस में छापेमारी की।

पुलिस टीम ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और तीन युवतियों को भी हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान अनुराग, दानवेंद्र और शैलेंद्र यादव के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त तीन मोबाइल फोन और 3500 रुपये बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ सेक्टर-49 थाने में संबंधित धाराओ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

हिरासत में ली गई युवतियों से पुलिस टीम पूछताछ कर रही है। इस दौरान फरार हुए आरोपी सेक्टर-51 निवासी अर्जुन की तलाश करने में पुलिस जुटी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि ये लोग गूगल और व्हाट्सएप नंबर के माध्यम से लोगों से बात करते थे। बात करने के दौरान यदि किसी ग्राहक से डील होती थी तो ये लोग लड़कियों के माध्यम से देह व्यापार करवाते थे। इसकी एवज में ग्राहकों से 3000 रुपये प्रति ग्राहक तक वसूली की जाती थी। 1000 रुपये लड़कियों को प्रति ग्राहक दिए जाते थे।

Related post

error: Content is protected !!