Breaking News
भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सासंद राज्यसभा डा. नरेश बंसल ने राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ किया।राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर जनपद में गूंजा देशभक्ति का स्वर।उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर  दून मैराथन को जिलाधिकारी सविन बंसल ने झंडी दिखाकर रवाना किया।8 और 9 नवम्बर को नेशनल न्यूज़ एजेंसी, 30 पलटन बाज़ार में लगेगी आगरा के स्वदेशी एवं हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी।तकनीकी शिक्षा विभाग उत्तराखण्ड के अन्तर्गत राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष समारोह का भव्य आयोजन किया।

नमामि गंगे परियोजना के अन्तर्गत सात दिवसीय जिला स्तरीय स्पेयरहेड प्रशिक्षण का आयोजन कि हुई शुरुआत।

 नमामि गंगे परियोजना के अन्तर्गत सात दिवसीय जिला स्तरीय स्पेयरहेड प्रशिक्षण का आयोजन कि हुई शुरुआत।
Spread the love

नमामि गंगे परियोजना के अन्तर्गत सात दिवसीय जिला स्तरीय स्पेयरहेड प्रशिक्षण का आयोजन कि हुई शुरुआत।

(युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावघान में दिनाॅंक 26. मई से 01 जून 2022 तक रहेगा)

उत्तराखंड (देहरादून) वीरवार, 26 मई 2022

नेहरू युवा केन्द्र, देहरादून , युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावघान में दिनाॅंक 26. मई से 01 जून 2022 तक रूलक, सभागार, राजपुर रोड, देहरादून में नमामि गंगे परियोजना के अन्तर्गत सात दिवसीय जिला स्तरीय स्पेयरहेड प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। उक्त के क्रम में आज कार्यक्रम का शुभारम्भ क्षेत्रीय विधायक, सम्माननीय खजान दास जी, पद्मश्री श्री अवधेश कौशल जी एव उमेश साहनी , राज्य निदेशक, नेहरू युवा केन्द्र संगठन, उत्तराखण्ड के द्वारा किया दीप प्रज्जवलन कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक द्वारा नमामि गंगे परियोजना की युवाओं की अमूल्य भागीदारी के लिए प्रेरित किया और प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने अनुभवो को अन्य लोगो तक साझा करे जिससे अधिक से अधिक लोग लाभावित हो सके ा। इस अवसर पर पद्मश्री श्री अवधेश कौशल जी द्वारा गंगा की साफसफाई और पर्यावरण संरक्षण पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम में राज्य निदेशक, नेहरू युवा केन्द्र संगठन, उत्तराखण्ड द्वारा नेहरू युवा केन्द्र और नमामि गंगे परियोजना पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को बताया गया कि गंगा को स्वच्छ और अविरल बनाने के लिए हमें पर्यावरण को स्वच्छ बनाना चाहिए।

इस अवसर पर डाॅ योगेश धसमाना पूर्व जिला युवा समन्वयक ,द्वारा युवाओ को नमामि गंगे परियोजना का उदद्ेश्य, अवधारणा पर प्रकाश डाला गया अवधेश शर्मा समन्वयक रूलक द्वारा सभी प्रतिभागियो को पर्यावरण सरक्षण के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई और डाॅ0 लोकेन्द्र सिहं चैहान मास्टर ट्रेनर द्वारा नमामि गंगे परियोजना में युवाओं की भागेदारी, परियोजना का विजन और उदद्ेश्य की सैद्वान्तिक एवं व्यवहारिक जानकारी दी गई।

जिला युवा अधिकारी, श्रीमती एम0 टोलिया द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित सात दिवसीय प्रशिक्षण की गतिविधियों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर जनपद देहरादून के 50 युवाओं के द्वारा भाग लिया जा रहा है।

कार्यक्रम कें सायं कालीन सत्र में अवधेश शर्मा, प्रशिक्षक,रूलक, डाॅ0 लोकेन्द्र सिंह चैहान, प्रशिक्षक स्वजल द्वारा प्रतिभागियों को नमामि गंगे परियोजना में युवाओं की भागीदारी, परियोजना का विजन और उद्देश्य की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जिला परियोजना अधिकारी, धीरज कुमार दबगरवाल,लेखा कार्यक्रम सहायक प्रवेश सिहं,बजवाल मेघा, राशि, तुषार राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक, रंजीता, धमेन्द्र पलवी जोशी आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अन्त में दिगवीर सिहं बिष्ट राज्य परियोजना समन्वयक देहरादून एवं धीरज कुमार दबगरवाल, जिला परियोजना अधिकारी द्वारा सभी का आभार किया गया।

Related post

error: Content is protected !!