Breaking News

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में महिला चीता मोबाइल नियुक्त की।

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में महिला चीता मोबाइल नियुक्त की।
Spread the love

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में महिला चीता मोबाइल नियुक्त की।

(महिला विद्यालयों/ संस्थानों के आस-पास भ्रमणशील रहकर ईव टीजिंग की घटनाओं पर लगाया जायेगा प्रभावी अंकुश)

उत्तराखंड (देहरादून) मंगलवार, 12 मार्च 2024

महिला सुरक्षा की दिशा में प्रभावी कदम उठाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के नगर व देहात के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुनः महिला चीता मोबाइल नियुक्त की गई हैं। महिलाओं के सम्बन्धित अपराधों की रोकथाम तथा स्कूल/कालेजो/संस्थानों के आसपास ईव टीजिंग की घटनाओ पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु 20 महिला चीता मोबाइल को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में नियुक्त किया गया हैै।

चीता मोबाइल में नियुक्त महिला कर्मियों द्वारा महिला विद्यालयों/संस्थानों के आस-पास लगातार भ्रमणशील रहते हुए ईव टीजिंग की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जायेगा। साथ ही महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा की किसी भी सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। महिला चीता कर्मियों की नियुक्ति महिला अपराओं की रोकथाम के साथ-साथ महिलाओं के अन्दर सुरक्षा का भाव पैदा करने में भी सहायक सिद्ध होगी।

Related post

error: Content is protected !!