समर्पण सोसाइटी ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बालिकाओं एवं महिलाओं को सम्मानित किया। - Swastik Mail
Breaking News

समर्पण सोसाइटी ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बालिकाओं एवं महिलाओं को सम्मानित किया।

 समर्पण सोसाइटी ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बालिकाओं एवं महिलाओं को सम्मानित किया।
Spread the love

समर्पण सोसाइटी ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बालिकाओं एवं महिलाओं को सम्मानित किया।

(बाल विवाह समाप्त करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी सभी के साथ साझा की)

उत्तराखंड (देहरादून) रविवार, 08 मार्च  2026

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समर्पण सोसाइटी द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बालिकाओं एवं महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्था द्वारा Just Rights for Children Alliance के सहयोग से संचालित “100 Days Child Marriage Free India Campaign” के अंतर्गत बाल विवाह समाप्त करने (Towards Ending Child Marriage) की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी सभी के साथ साझा की गई।

इस अभियान के अंतर्गत मुक्ति रथ, जागरूकता रैलियों, विद्यालयों एवं समुदाय स्तर पर संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से बाल विवाह और बच्चों के अधिकारों के प्रति व्यापक जनजागरूकता फैलाई गई। मुक्ति रथ अभियान का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा किया गया था।

कार्यक्रम में कु० नेहा फेंकर (फुटबॉल एवं खो-खो), कु० अशरिफा (फुटबॉल), कु० मनीषा (खो-खो), कु० मुस्कान आशियाना (क्रिकेट), कु० नेहा (फुटबॉल), कु० महजबी (विज्ञान – इंस्पायर अवार्ड) को खेल एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त गुरु डॉ. माया वी. सक्सेना को शास्त्रीय नृत्य एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में देश विदेश में उत्कृष्ट योगदान के लिए तथा श्रीमती शीला को महिला एवं बाल कल्याण के क्षेत्र में उनके समर्पित सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर संस्था ने समाज से बाल विवाह मुक्त भारत, बाल अधिकारों की सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर शैल कला एवं ग्रामीण विकास समिति के डॉ स्वामी एस चंद्रा,ग्रासरूट अवेयरनेस एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट ऑफ सोसायटी के सचिव नीरज उनियाल, मानसी मिश्रा, एस. पी. पोखरियाल, रविन्द्र नेगी अशोक भट्ट, सुमित सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Related post

error: Content is protected !!