Breaking News

सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि उत्तराखंड में मुस्लिम यूनिवर्सिटी नहीं बनने देंगे।

 सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि उत्तराखंड में मुस्लिम यूनिवर्सिटी नहीं बनने देंगे।
Spread the love

सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि उत्तराखंड में मुस्लिम यूनिवर्सिटी नहीं बनने देंगे।

(सहसपुर विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी)

उत्तराखंड (देहरादून) बुधवार, 09 फरवरी 2022

देवभूमि उत्तराखंड की सहसपुर विधानसभा में जनता के अपार जनसमर्थन से भाजपाई व भाजपा के प्रत्याशी सहदेव सिंह पुंडीर अच्छे खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं।

भाजपा प्रत्याशी सहदेव सिंह शेरपुर गांवों में जनसंपर्क किया। जनसम्पर्क के दौरान गांव-गांव में लोगों ने सहदेव सिंह का भव्य स्वागत किया। जगह-जगह उनके समर्थन में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। क्षेत्र में मिल रहे अपार जनसमर्थन पर सहदेव सिंह ने स्थानीय लोगों का आभार जताया। उन्होंने लोगों से राज्य में दोबारा भाजपा की सरकार बनाने की बात कही।सहदेव सिंह ने कहा कि राज्य का विकास सिर्फ भाजपा सरकार ही कर सकती है। गांवों में जनसंवाद के दौरान उन्होंने बताया कि सहसपुर विधानसभा सभा क्षेत्र में उनके द्वारा करोड़ों के विकास कार्य किये गये, जिनका लाभ जनता को मिल रहा है।

सहदेव सिंह ने बताया कि प्रत्येक पत्र परिवार को शौचालय की सुविधा दी गई, उज्ज्वला गैस कनेक्शन दिये गये। श्रीनगर को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया, लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिये कई विभिन्न योजनाएं संचालित की, ग्रामीण महिलाओं को घसियारी किट दी। मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना संचालित कर ग्रामीण महिलाओं के सर का बोझ कम किया और उनके घर तक पौष्टिक पशुआहार रियायती दरों पर उपलब्ध कराया जा रहा है।

Related post

error: Content is protected !!