Breaking News

सहारनपुर निवासी काशिफ और उसकी पत्नी अनम ने की देहरादून में आत्महत्या।

 सहारनपुर निवासी काशिफ और उसकी पत्नी अनम ने की देहरादून में आत्महत्या।
Spread the love

सहारनपुर निवासी काशिफ और उसकी पत्नी अनम ने की देहरादून में आत्महत्या।

(घर में मिली पति-पत्नी का लाश)

उत्तराखंड (देहरादून) मंगलवार, 13 जून 2023

टर्नर रोड पर एक मकान में पति पत्नी का शव मिला है। दोनों शवों के बीच में उनका छह दिन का बेटा पड़ा मिला। पुलिस ने बाहर से ताला तोड़कर शवों को बरामद किया। मृतकों की पहचान काशिफ और उसकी पत्नी अनम के रूप में हुई है। काशिफ ने दूसरी शादी की थी।वह मूल रूप से सहारनपुर का रहने वाला था। पहली पत्नी सहारनपुर में ही रहती है।

पहली पत्नी काशिफ को शुक्रवार से फोन कर रही थी,मगर कोई जवाब नहीं आया। काशिफ यहां पर जेसीबी चलाता था। जब संपर्क नहीं हुआ तो काशिफ की पत्नी ने उसके दोस्त से संपर्क किया। पुलिस इसे प्रथमदृष्टया आत्महत्या मान रही है। दोनों शव फूले हुए थे। काशिफ अकसर बाहर से ताला लगाकर रखता था। वह अंदर आने के लिए घर का पिछले दरवाजे का इस्तेमाल करता था।

Related post

error: Content is protected !!