रिजर्व बैंक गवर्नर संजय मल्होत्रा ने की एमपीसी मीटिंग। - Swastik Mail
Breaking News

रिजर्व बैंक गवर्नर संजय मल्होत्रा ने की एमपीसी मीटिंग।

 रिजर्व बैंक गवर्नर संजय मल्होत्रा ने की एमपीसी मीटिंग।
Spread the love

रिजर्व बैंक गवर्नर संजय मल्होत्रा ने की एमपीसी मीटिंग।

(ब्याज दरों में कोई परिवर्तन नहीं :::: रिजर्व बैंक गवर्नर संजय मल्होत्रा)

उत्तराखंड (देहरादून) शुक्रवार, ,06 फरवरी 2026

रिजर्व बैंक गवर्नर श्री संजय मल्होत्रा ने आज हुई एमपीसी मीटिंग में ब्याज दरों में कोई परिवर्तन नहीं किया है और इस बात पर जोर दिया कि हर ग्राहक को अपना केवाईसी बैंक में अपडेट करवा लेना चाहिए ताकि उसकी जमा राशि सुरक्षित रहे। इसके लिए उन्होंने अगले सप्ताह 9 फरवरी से प्रतिवर्ष की भांति फाइनेंशियल लिटरेसी सप्ताह भी मनाने की घोषणा की है जिसका मुख्य उद्देश्य ही यही होगा और जिसमें हर बैंक इस कार्य हेतु ग्राहकों को प्रेरित करेगा।

अगर किसी ग्राहक को किसी भी लेनदेन या फ्रॉड में कोई हानि होती है तो उसे ₹25000 तक का हरजाना बैंक देगा।

इसके अतिरिक्त बीमा इत्यादि की मिस सेलिंग, रिकवरी एजेंट की नियुक्ति/कार्य प्रणाली एवं इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग ट्रांजेक्शन पर भी ड्राफ्ट गाइडलाइंस जारी की जाएंगी।

Related post

error: Content is protected !!