Breaking News

उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के लिए पुष्कर सिंह धामी के नाम पर लगी मुहर।

 उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के लिए पुष्कर सिंह धामी के नाम पर लगी मुहर।
Spread the love

उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के लिए पुष्कर सिंह धामी के नाम पर लगी मुहर।

(केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा दल की बैठक के बाद ऐलान किया)

उत्तराखंड(देहरादून) सोमवार, 21मार्च 2022

 

उत्तराखंड की पांचवी विधानसभा को 11वें दिन के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मुख्यमंत्री मिल गया है। उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे। भाजपा हाईकमान ने एक बार फिर धामी के नाम पर हामी भर दी है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा दल की बैठक के बाद सीएम के नाम का ऐलान किया।

नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री 24 या 26 मार्च को पद एवं गोपनियता की शपथ ले सकते हैं। कैबिनेट मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जा सकती है। नई दिल्ली से सोमवार दोपहर ऑब्जर्वर मीनाक्षी लेखी के साथ पहुंचे राजनाथ सिंह ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में सांसदों और विधायकों के बीच उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा की। बैठक के बाद सिंह ने सीएम के नाम का ऐलान किया है।

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत को राजभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई थी। इसके बाद, उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के लिए चुने गए विधायकों को विधानसभा में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

 

Related post

error: Content is protected !!