उत्तराखंड में मुख्यमंत्री कि दौड़ में पुष्कर सिंह धामी सबसे आगे।
उत्तराखंड में मुख्यमंत्री कि दौड़ में पुष्कर सिंह धामी सबसे आगे।
(प्रदेश से दिल्ली तक, धामी सब की पहली पसंद)
उत्तराखंड (देहरादून) शनिवार, 12 मार्च 2022
उत्तराखंड में मुख्यमंत्री कि दौड़ में पुष्कर सिंह धामी सबसे आगे। उत्तराखंड की पारी को आगे बढ़ाने के लिए केंद्रीय हाईकमान एक बार फिर कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मौका देने जा रही है। इसकी औपचारिक घोषणा होना बाकी है लेकिन अंतिम फैसला लेने से पहले केंद्रीय हाईकमान प्रदेश संगठन से विचार-विमर्श कर अंतिम फैसला लेगा।
उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के चयन को लेकर 10 मार्च से ही देहरादून से दिल्ली तक चर्चाओं का बाजार गर्म है। बहुत से नाम सामने हैं लेकिन कहीं ना कहीं पुष्कर सिंह धामी की 6 महीने की मेहनत का इनाम एक बार फिर उन्हें मिलने जा रहा है। वे भले ही खटीमा से अपनी सीट हार गए लेकिन अपने कार्य के आधार पर पर केंद्रीय हाईकमान का दिल जीतने में कामयाब रहे हैं। यदि सब कुछ ठीक चल रहा तो जल्द ही केंद्रीय हाईकमान से पुष्कर सिंह धामी के नाम पर फरमान जारी किया जा सकता है।
मुख्यमंत्री के नाम को लेकर कुछ और दावेदार भी सामने हैं जिनमें सबसे आगे धन सिंह रावत बने हुए हैं हालांकि धामी उन पर भारी पड़ते हुए नजर आ रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को उप मुख्यमंत्री के तौर पर केंद्र हाईकमान आसीन कर सकता है। कुछ नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है तो वहीं कुछ पुरानी कैबिनेट मंत्रियों को इस बार मंत्रिमंडल से अलग रखा जा सकता है।