उत्तर प्रदेश में पुलिस ने एक युवती का शव बरामद किया।
उत्तर प्रदेश में पुलिस ने एक युवती का शव बरामद किया।
(आरोपी के प्लॉट में जमीन में दबा था शव, प्लॉट पूर्व मंत्री के बेटे का)
उत्तर प्रदेश (उन्नाव) शुक्रवार, 11 फरवरी 2022
यूपी पुलिस ने उन्नाव से एक युवती का शव बरामद किया है, जिसकी हत्या का आरोप समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री फतेह बहादुर सिंह के बेटे राजोल सिंह पर लगा है।
उन्नाव में जिस प्लॉट से युवती का शव बरामद किया गया है, उसका मालिक आरोपी राजोल सिंह ही है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एएसपी शशि शेखर सिंह ने कहा कि इस मामले में एफआईआर दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था।जांच के बाद शव को बरामद किया गया है, बरामद हुए शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।