Breaking News

पंजाब  के अबोहर जिले में 2 किलो अफीम के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा।

 पंजाब  के अबोहर जिले में 2 किलो अफीम के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा।
Spread the love

पंजाब  के अबोहर जिले में 2 किलो अफीम के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा।

(8 साल से था भगौड़ा आरोपी बर्दीचंद)

पंजाब (अबोहर) रविवार, 01 जनवरी 2023

फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह, एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी देहाती विभोर शर्मा ने अदालत से भगौड़ा हुए आरोपियों को पकडऩे के लिए मुहिम चला रखी है। उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना बहाववाला प्रभारी बलङ्क्षवंद्र सिंह टोहरी, एएसआई सुखपाल सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने 2 किलो अफीम मामले में 8 साल से भगौड़ा आरोपी बर्दीचंद पुत्र हीरालाल वासी जैसलमेर राजस्थान को काबू करने में सफलता हासिल की है।

आरोपी को आज न्यायाधीश डयूटी मैजिस्ट्रेट अनीश गोयल की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार थाना बहाववाला पुलिस ने 30.10.2010 को दो किलो अफीम सहित बर्दीचंद को काबू किया था। बर्दीचंद ने फिरोजपुर सैशन कोर्ट से जमानत करवाई और उसके बाद वह अदालत में पेश नहीं हुआ। जिला फाजिल्का के एडीशनल सैशन जज राकेश बांसल ने 2014 में उसे भगौड़ा घोषित कर दिया। आज उसे काबू किया गया।

Related post

error: Content is protected !!