पीएनबी ने एशिया कप 2025 की उपलब्धियो अभिषेक एवं सुखजीत सिंह को सम्मानित किया। - Swastik Mail
Breaking News
जिलाधिकारी सविन बंसल ने “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान” के अंतर्गत न्याय पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों में आयोजित किए जा रहे बहुउद्देशीय शिविरों/कैम्पों की समीक्षा बैठक आयोजित की।पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा मनरेगा की हत्या, SIR के ज़रिए वोट चोरी और नेशनल हेराल्ड में राजनीतिक बदले की साज़िश पूरी तरह बेनकाब।वार्षिक खेलकूद की विभिन्न स्पर्धाओं के नन्हें मुन्ने विजेताओं को किया पुरस्कृत।अपर्ण संस्था द्वारा जनपद पिथौरागढ़ की राजी जनजाति के 10 युवक-युवतियों को उत्तराखण्ड मानवाधिकार आयोग में शैक्षिक भ्रमण कार्यकम हेतु लाया गया।देहरादून में 20 से 28 दिसंबर 2025 तक रेंजर्स ग्राउंड में सहकारिता मेले का भव्य आयोजन किया जाएगा।

पीएनबी ने एशिया कप 2025 की उपलब्धियो अभिषेक एवं सुखजीत सिंह को सम्मानित किया।

 पीएनबी ने एशिया कप 2025 की उपलब्धियो अभिषेक एवं सुखजीत सिंह को सम्मानित किया।
Spread the love

पीएनबी ने एशिया कप 2025 की उपलब्धियो अभिषेक एवं सुखजीत सिंह को सम्मानित किया।

(अभिषेक को हाल ही में एशिया कप 2025 में प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट भी चुना गया)

उत्तराखंड (देहरादून) वीरवार, 11 सिंतबर 2025

सार्वजिनक क्षेत्र में भारत के अग्रणी बैंकों में से एक पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने भारत के दो हॉकी सितारों – ओलंपियन और अर्जुन पुरस्कार विजेता श्री अभिषेक और श्री सुखजीत सिंह – को सम्मानित करने के लिए एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया। श्री अभिषेक को हाल ही में एशिया कप 2025 में प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट भी चुना गया। दोनों खिलाड़ी पीएनबी के सम्मानित कर्मचारी और पीएनबी हॉकी टीम के वरिष्ठ सदस्य हैं। बैंक हॉकी प्रतिभाओं का एक समूह तैयार करने के लिए एक हॉकी अकादमी भी चलाता है।

यह समारोह पीएनबी कॉर्पोरेट कार्यालय, द्वारका, सेक्टर 10, नई दिल्ली में आयोजित किया गया था, जहाँ पीएनबी के एमडी एवं सीईओ श्री अशोक चंद्र ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में दोनों हॉकी चैंपियनों के साथ एक इंटरैक्टिव सत्र भी शामिल था।

हॉकी सितारों के बारे में:

श्री अभिषेक: पेरिस 2024 ओलंपियन, राष्ट्रमंडल खेल 2022 के रजत पदक विजेता, एशियाई खेल 2022 के स्वर्ण पदक विजेता और एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के स्वर्ण पदक विजेता रहे अभिषेक भारत के सबसे डॉयनमिक फॉरवर्ड खिलाड़ियों में से एक के रूप में उभरे हैं। हाल ही में एशिया कप 2025 में ‘प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट’ का ताज पाने वाले, उनके शानदार प्रदर्शन ने भारतीय हॉकी में गौरव बढ़ाना जारी रखा है।

श्री सुखजीत सिंह: पेरिस 2024 ओलंपियन, राष्ट्रमंडल खेल 2022 के रजत पदक विजेता, एशियाई खेल 2022 के स्वर्ण पदक विजेता और लगातार एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (2023 और 2024) के स्वर्ण पदक विजेता रह चुके सुखजीत ने खुद को राष्ट्रीय टीम के लिए एक भरोसेमंद स्ट्राइकर के रूप में स्थापित किया है। उनकी लगातार गोल करने की क्षमता और दृढ़ संकल्प भारत की एशिया कप 2025 की जीत में महत्वपूर्ण थी।

सम्मान समारोह में बोलते हुए, पीएनबी के एमडी एवं सीईओ, श्री अशोक चंद्र ने कहा: “पीएनबी को हमारे हॉकी सितारों की उपलब्धियों का जश्न मनाने पर बहुत गर्व है। एशिया कप में अभिषेक और सुखजीत की सफलता उनकी प्रतिभा, जुझारूपन और खेल के प्रति समर्पण का प्रमाण है। उनके उल्लेखनीय प्रदर्शन ने न केवल भारतीय हॉकी, बल्कि पूरे पीएनबी परिवार का गौरव बढ़ाया है। हम उनका सम्मान कर सम्मानित महसूस कर रहे हैं और भारतीय खेलों और एथलीटों का समर्थन करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं।”

Related post

error: Content is protected !!