Breaking News

तहसीलों में वादों का त्वरित गति से निस्तारण होने पर जनमानस ने जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका का धन्यवाद ज्ञापित किया।

 तहसीलों में वादों का त्वरित गति से निस्तारण होने पर जनमानस ने जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका का धन्यवाद ज्ञापित किया।
Spread the love

तहसीलों में वादों का त्वरित गति से निस्तारण होने पर जनमानस ने जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका का धन्यवाद ज्ञापित किया।

(अभी तक तहसील सदर, डोईवाला एवं विकासनगर में 3822 वादों का निस्तारण किया गया)

उत्तराखंड (देहरादून) बुधवार, 09 अगस्त 2023

तहसीलों में वादों का त्वरित गति से निस्तारण होने पर जनमानस के मध्य जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अभिनव पहल विशेष कैम्प दाखिल खारिज को सराया जा रहा है। वर्षों से अपने लम्बित वाद को लेकर जहां फरियादियों में निराशा का भाव आए दिन तहसील परिसरों देखा जाता था। आज जिलाधिकारी की इस अभिनव पहल से सभी जनमानस में प्रसंशा का भाव साफ देखा जा सकता है। शिविर के दौरान फरियादियों द्वारा धन्यवाद ज्ञापित के साथ जिला प्रशासन को शुभकामनाएं देते नजर आए। जिलाधिकारी की इस पहल से अभी तक तहसील सदर, डोईवाला एवं विकासनगर में 3822 वादों का निस्तारण किया गया।

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की यह अभिनव पहल 01 अगस्त 2023 से तहसील सदर में तहसील दिवस के दिन शुभारम्भ किया गया पहले ही दिन 2225 अविवादित दाखिल खारिज, 50 विरासत निस्तारण तथा 10 अन्य वाद जो वर्षों से लम्बित चल रहे थे उनका निस्तारण किया गया। यह ही नही जिलाधिकारी स्वयं अपर तहसीलदार न्यायालय में पंहुचकर सम्बन्धित पटल से फरियादियों की पत्रावली ढूंढकर निस्तारण करवाया। वहीं 30 अगस्त 2023 को जिलाधिकारी तहसील विकास में विशेष कैम्प दाखिल खारिज का आयोेजन करवाकर 1217 राजस्व वादों का निस्तारण किया जिसमें 1155 दाखिल खारिज, 3 विवादित दाखिल खारिज, 55 विरासतन तथा 04 अन्य वादों का मौके पर निस्तारण करवाकर लोगों के मध्य प्रशासन का विश्वास बढाया। इसी प्रकार 08 अगस्त को तहसील सदर एवं तहसील डोईवाला में विशेष कैम्प दाखिल खारिज का आयोजन किया गया। तहसील सदर में जिलाधिकारी ने प्रतिभाग करते हुए लोगों की फरियाद को सुना तथा निस्तारण करवाया। जिसमें तहसील सदर में 770 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें 610 अविवादित दाखिला खारिज तथा 150 विरासतन व 10 विवादित वाद शामिल है। तहसील डोईवाला में दाखिल खारिज धारा 34 निर्विवाद के 525 वादों तथा विवादित 3 वादों का निस्तारण किया गया। कैंप में मृतक भूमिधर के वारिसान दर्ज करने के प्रकरणों में धारा 33 क के अंतर्गत 71 वादों का निस्तारण किया गया। विशेष कैंप में धारा 33 / 39 के अंतर्गत 2 प्रकरणों तथा प क 23 के अंतर्गत 14 प्रकरणों में शुद्धि की कार्यवाही करते हुए निस्तारण किया गया ।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों कर्मचारियों कोे जनमानस से मधुर व्यवहार करते हुए उनकी समस्यांओं को गंभीरता से सुनते हुए निस्तारण करें।

Related post

error: Content is protected !!