Breaking News

पौड़ी गढ़वाल पुलिस ने घायल व्यक्ति विकेश की जान बचाई।

 पौड़ी गढ़वाल पुलिस ने घायल व्यक्ति विकेश की जान बचाई।
Spread the love

पौड़ी गढ़वाल पुलिस ने घायल व्यक्ति विकेश की जान बचाई।

(दिल्ली से बुक कराई देवप्रयाग क्षेत्र में ड्राइवर को पहाड से दिया धक्का देकर सवारी फरार )

उत्तराखंड (देवप्रयाग) रविवार, 20 फरवरी 2022

थाना देवप्रयाग पुलिस को एक व्यक्ति के खाई में गिर कर घायल होने की सूचना प्राप्त हुई। 112 द्वारा घायल  का मोबाईल नंबर उपलब्ध कराया गया। थानाध्यक्ष देवप्रयाग संजय मिश्रा द्वारा घायल कॉलर से वार्ता कर लाइव लोकेशन प्राप्त करते हुए आपदा रेस्क्यू उपकरणों व अपनी टीम सहित घटनास्थल पर पहुंचा गया ।

जनपद पौड़ी गढ़वाल के राजस्व क्षेत्र उतरासु का होना पाया गया। इस संबंध में पौड़ी गढ़वाल पुलिस को सूचना देते हुए थाना देवप्रयाग पुलिस द्वारा घायल व्यक्ति विकेश पुत्र मिसरिक जिला सीतापुर (उ0प्र0) का त्वरित व सफल रेस्क्यू करते हुए उसे उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बागी (देवप्रयाग) में दाखिल कराकर घायल की जान बचाई गई। रेस्क्यू के दौरान पूछताछ में घायल विकेश द्वारा बताया गया कि वह नोएडा में टैक्सी चलाता है तथा आज वह अपनी टैक्सी संख्या UP-16GT-2871 से एक सवारी को दिल्ली से लेकर गढ़वाल जा रहा था कि इसी दौरान उक्त व्यक्ति (सवारी) ने उसे धक्का देकर रोड से नीचे खाई में गिरा कर फरार हो गया। चिकित्सीय उपचार के उपरान्त घायल को परिजनों के पास दिया।

Related post

error: Content is protected !!