Breaking News

भारतीय सैन्य अकादमी की पासिंग आउट परेड हुई सम्पन्न।

 भारतीय सैन्य अकादमी की पासिंग आउट परेड हुई सम्पन्न।
Spread the love

भारतीय सैन्य अकादमी की पासिंग आउट परेड हुई सम्पन्न।

(सेना को मिले 331 युवा सैन्य अधिकारी, 42 विदेशी कैडेट भी हुए पास आउट)

उत्तराखंड (देहरादून) शनिवार, 10 जून 2023

भारतीय सैन्य अकादमी की पासिंग आउट परेड संपन्न। 331 कैडेट भारतीय सेना के अंग बन गए। इसके साथ ही मित्र राष्ट्रों के 42 कैडेट्स भी पास आउट हुए। पासिंग आउट परेड की सलामी सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडेय ने ली। परेड से पहले परिसर में सेना और बाहर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। अकादमी के ऐतिहासिक चेटवुड भवन के सामने ड्रिल स्क्वायर पर सुबह छह बजे परेड शुरू हुई। परेड के बाद पीपिंग सेरेमनी आयोजित की गई।

इनमें डायरेक्ट एंट्री वाले 55 कैडेट्स शामिल हैं। जबकि, एक्स एनडीए 204 और एक्स एससी 40 कैडेट्स पास आउट हुए। 32 कैडेट्स टीजीसी कोर्स के हैं। आईएमए की स्थापना के बाद से अब तक यहां से 64862 देशी एवं विदेशी कैडेट्स पास आउट हो चुके हैं। आईएमए के नाम अब तक 2885 विदेशी कैडेट्स को ट्रेनिंग देने का गौरव जुड़ गया है।

 

Related post

error: Content is protected !!