हरेला पर्व के अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन पौधारोपण किया।  - Swastik Mail
Breaking News

हरेला पर्व के अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन पौधारोपण किया। 

 हरेला पर्व के अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन पौधारोपण किया। 
Spread the love

हरेला पर्व के अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन पौधारोपण किया। 

उत्तराखंड (देहरादून) शुक्रवार 23 जुलाई 2021

देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन देहरादून द्वारा आयोजित हरेला पर्व को विस्तार देते हुए श्रमजीवी पत्रकारों एवं लच्छीवाला वन प्रभाग व राजाजी पार्क के अधिकारियों एवं कर्मचारियों और दुधली गांव के ग्रामीणों ने मिलकर डोईवाला दुधली मार्ग पर कैमरी में वन भूमि में फलदार, छायादार व औषधीय पौधे रोपे।

संयुक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम में श्रमजीवी पत्रकारों व वन कर्मियों ने इस दौरान जामुन, आंवला, बहेड़ा, शीशम आदि प्रजाति के पौधे लगाए।

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन देहरादून के जिलाध्यक्ष चंद्रवीर गायत्री सहित श्रमजीवी पत्रकारों ने लच्छीवाला वन क्षेत्राधिकारी घनानन्द उनियाल एवं राजाजी पार्क से रामगढ़ रेंज के रेंजर सत्ते सिंह बिष्ट के द्वारा रेंज में कराए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों पर प्रशस्ति पत्र एवं फूल मालाओं से उनका स्वागत किया गया इसी के साथ रेंज के अन्य कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के संबोधन में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष चंद्रवीर गायत्री ने कहा कि पत्रकारिता के साथ – साथ श्रमजीवी पत्रकार यूनियन लगातार सामाजिक क्षेत्र में भी अपना योगदान देती है उन्होंने कहा कि सभी को आगे आकर वृक्षारोपण करना चाहिए जिससे कि हम प्रकृति को हरा भरा रखने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण में भी अपनी भूमिका निभा सके।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रमजीवी पत्रकार यूनियन देहरादून के अध्यक्ष चंद्रवीर गायत्री, प्रदेश सचिव विक्रम श्रीवास्वत, नीलम ढौंढियाल, प्रियंका भंडारी, बाॅबी शर्मा, महेंद्र सिंह चौहान संजय राठौर मोहित कुमार, शिव प्रसाद सेमवाल, आशीष डोभाल, लच्छीवाला रेंज के रेंजर घनानंद उनियाल, वन दरोगा छत्रपाल सिंह बिष्ट, धर्म सिंह राणा, भीमराज भट्ट, अंश, सते सिंह सजवाण, धर्म सिंह बड़थ्वाल,पार्क रेंजर सते सिंह बिष्ट स्वरूप चंद रमोला वन दरोगा रामगढ़ रेंज, दुधली गांव के वार्ड मेंबर अजय शाही व प्रदीप थापा, नितिन थापा, अमर सिंह नेगी, बाबूराम बौड़ाई सहित वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, दुधली के कई ग्रामीण और श्रमजीवी पत्रकार मौजूद रहे।

Related post

error: Content is protected !!