आर्य समाज मंदिर नेहरू ग्राम में आज नशे के खिलाफ गोष्ठी का आयोजन किया। - Swastik Mail
Breaking News

आर्य समाज मंदिर नेहरू ग्राम में आज नशे के खिलाफ गोष्ठी का आयोजन किया।

 आर्य समाज मंदिर नेहरू ग्राम में आज नशे के खिलाफ गोष्ठी का आयोजन किया।
Spread the love

आर्य समाज मंदिर नेहरू ग्राम में आज नशे के खिलाफ गोष्ठी का आयोजन किया।

(बच्चों को सही शिक्षा न मिलने के कारण वो कम उम्र में ही नशा के शिकार हो जाते हैं::::: पंडित उम्मेद सिंह विशारद)

उत्तराखंड (देहरादून) रविवार, 28 अगस्त 2022।

आर्य समाज मंदिर नेहरू ग्राम के पदाधिकारियों ने आज मंदिर में नशे के खिलाफ एक गोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान बताया गया कि अपर नत्थनपुर व आदर्श कॉलोनी के बच्चों में नशे की आदत बढ़ती जा रही है। बच्चों में नशे की आदत को छुड़वाने के लिए ग्रामवासियों व अभिभावकों ने शपथ ली।

आये दिन हो या रात गांव के बच्चे बस नशे में डूबे रहते हैं। इस ओर सख़्त कदम उठाने की जरूरत है। पदाधिकारीयों व अभिभावकों ने हर एक बच्चे से नशे को छुड़ाने की ओर अभियान चलाया।

इस मौके पर आर्य समाज के संरक्षक पंडित उम्मेद सिंह विशारद ने कहा कि बच्चों को सही शिक्षा न मिलने के कारण वो कम उम्र में ही नशा के शिकार हो जाते हैं उन्हें नशा करने की लत लग जाती है। नशा स्वस्थ के हानिकारक होता है, ये मनुष्य को धीरे-धीरे करके मारता है, ये कैंसर जैसी गम्भीर बीमारियों का एक मुख्य कारण हैं इसके सेवन से हमारे शरीर में कई प्रकार की बीमारियाँ अपना घर लेती है, जो धीरे-धीरे करके पूरे शरीर को नष्ट कर देती है, और फिर मनुष्य की मृत्यु हो जाती है।

Related post

error: Content is protected !!