अवैध प्लाटिंग एवं भूमि कटान कि शिकायत पर जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया। - Swastik Mail
Breaking News
जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय द्वारा सतत् विकास लक्ष्य को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से SDG Data Eco System & Monitoring, पी.एम. गतिशक्ति तथा उत्तराखण्ड विजन 2047 विषय पर जनपदस्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।फीस जमा न होने पर स्कूल ने किया परीक्षा से बाधित; डीएम ने प्रोजेक्ट नंदा-सुंनदा से दी विदुषी की फीस।राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने सुनी 25 फरियादें; घरेलू हिंसा से लेकर लैंड फ्रॉड के मामलों पर कड़ा रुख।स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26: नगर निगम देहरादून ने 7 स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर किए सम्मानित।‘‘साड़ी गौरव मैराथन’’ में महिलाओं ने दिखाया उत्साह, परम्परा और स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश।

अवैध प्लाटिंग एवं भूमि कटान कि शिकायत पर जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया।

 अवैध प्लाटिंग एवं भूमि कटान कि शिकायत पर जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया।
Spread the love

अवैध प्लाटिंग एवं भूमि कटान कि शिकायत पर जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया।

(तत्काल कार्रवाई करते हुए 4 अधिकारी/ कर्मचारियों को निलंबन किया)

उत्तराखंड (देहरादून) शनिवार, 23 जुलाई 2022

जनपद के राजपुर रोड में में अवैध प्लाटिंग एवं भूमि कटान की शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने मौके पर जाकर स्थली निरीक्षण कर, तत्काल कार्रवाई करते हुए 4 अधिकारी/ कर्मचारियों को निलंबन किया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी देहरादून श्रीमती सोनिका ने संबंधित स्थल का निरीक्षण करते हुए मौके पर संबंधित अधिकारियों को तलब किया । उन्होंने तत्काल निर्माण कार्यों को ध्वस्तिकरण कराते हुए, प्रथम दृष्टया में लापरवाह अधिकारियों को निलंबन करने के निर्देश दिए। जिनमें जिला खनन अधिकारी वीरेंद्र सिंह, भू गर्भ वैज्ञानिक श्री अनिल कुमार तथा प्राधिकरण के दो सुपरवाइजरो प्यारे लाल एवं महावीर सिंह को निलंबित कर दिया गया।

जबकि खनिज मोहिरर भूतत्व एवं खनिकर्म इकाई, कुंदन सलाल के द्वारा अनुज्ञाधारक के विरुद्ध थाना डालनवाला में एफआईआर दर्ज करवा दिया गया है।

जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनपद में किसी भी प्रकार की अवैध प्लाटिंग एवं अवैध खनन को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा । अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध प्लाटिंग एवं अवैध खनन पर गंभीरता से निगरानी रखेंगे। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन एस के बनरवाल, जिला खनन अधिकारी विजेंद्र सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related post

error: Content is protected !!