नव नियुक्त जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने जिलाधिकारी देहरादून का पदभार ग्रहण किया। - Swastik Mail
Breaking News
तीसरे रोहिताश मेमोरियल अंडर 17 बालक अंतर विद्यालयी फुटबॉल टूर्नामेंट मैं द हेरिटेज स्कूल नॉर्थ केंपस और न्यू दून ब्लॉसम स्कूल के बीच खेला गया।सिख संस्थाओं और राष्ट्र वादी सिख मोर्चा ने केंद्र व राज्य सरकारों से नवम गुरु तेग बहादुर जी हिन्द की चादर के 350 वे शहीदी पर्व के अवकाश को 24 नवंबर की जगह 25 नवंबर को अवकाश घोषित करें।इंदिरा गांधी की 106वीं जयंती पर संयुक्त नागरिक संगठन द्वारा  विचार गोष्ठी का आयोजन किया।स्वर्गीय पिता का लिया ऋण चुकाने में असमर्थ 2 बहने चित्रा व हेतल; ने पढाई व मकान बचाने की डीएम से लगाई गुहार।तीसरे रोहिताश मेमोरियल अंडर 17 बालक अंतरविद्यालयी फुटबॉल टूर्नामेंट में न्यू दून ब्लॉसम स्कूल के खिलाड़ियों का विजय अभियान लगातार जारी।

नव नियुक्त जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने जिलाधिकारी देहरादून का पदभार ग्रहण किया।

 नव नियुक्त जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने जिलाधिकारी देहरादून का पदभार ग्रहण किया।
Spread the love

नव नियुक्त जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने जिलाधिकारी देहरादून का पदभार ग्रहण किया।

(जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट संयुक्त कार्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया)

उत्तराखंड (देहरादून) वीरवार, 05 सितम्बर 2024

नव नियुक्त जिलाधिकारी सविन बंसल ने आज जिलाधिकारी देहरादून का पदभार ग्रहण किया। जिलाधिकारी ने कोषागार डबल लॉक का चार्ज लेने के उपरान्त कचहरी परिसर स्थित संयुक्त कार्यालय एवं प्रोटोकॉल का निरीक्षण करते हुए विभिन्न पटल के कार्यों का अवलोकन किया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त जिलाधिकारी प्रेस से रूबरू होते हुए जिलाधिकारी के रूप प्राथमिकताएं बताई तथा मीडिया के सवालों के जवाब दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि लैंड फ्राड के मामलों को गंभीरता से लिया जाएगा तथा इसमें भूमि धोखाधड़ी में लिप्त लोगों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। 

जिलाधिकारी ने कहा कि लोकसेवक के रूप उनका प्रयास रहेगा कि जनसामान्य की समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारण तथा केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक के व्यक्ति तक समयबद्ध पंहुचे। उन्होंने कहा भ्रष्टाचार एवं अपराध पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत् कार्य किया जाएगा इसके लिए सम्बन्धित विभागों के सहयोग से कड़ी कार्यवाही की जाएगी। जनसंवाद के माध्यमों को और बेहतर बनाया जाएगा, विशेषकर जनता दरबार को और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास रहेगा। तहसील दिवस एंव शिविर के माध्यम से जनमानस की समस्याओं को मौके पर निस्तारण करने का प्रयास रहेगा।जिलाधिकारी ने कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था, पार्किंग, ड्रनेज कार्य को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने कोषागार डबल लॉक का चार्ज लेने के उपरान्त मुख्य कोषाधिकारी को निर्देश दिए कि बजुर्ग पेंशनरों को कोई समस्या न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। संयुक्त कार्यालय का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं देखी तथा अधिकारियों/कार्मिकों को निर्देश दिए जनसामान्य के साथ सौम्य व्यवहार रखें तथा आने वाले फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए समस्याओें का निराकरण करने की दिशा में नियमानुसार प्रभावी कार्यवाही करें।

इस अवसर पर विभिन्न संस्थानों के पत्रकार/प्रेस प्रतिनिधि एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, मुख्य वैयैक्तिक सहायक जिलाधिकारी वीरेन्द्र सिंह, उप जिलाधिकारी न्याय हरि गिरि, नगर आयुक्त नगर निगम शैलेन्द्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी सदर अनामिका, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार, मुख्य कोषाधिकारी नीतू भण्डारी सहित सम्बन्धित अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।

Related post

error: Content is protected !!