Breaking News

राष्ट्रवादी आर टी आई कार्यकर्ता एवम मानवाधिकार महासंघ भारत में शिवम भट्ट जिला अध्यक्ष व जिला महासचिव पारस थपलियाल बने।

 राष्ट्रवादी आर टी आई कार्यकर्ता एवम मानवाधिकार महासंघ भारत में शिवम भट्ट जिला अध्यक्ष व जिला महासचिव पारस थपलियाल बने।
Spread the love

राष्ट्रवादी आर टी आई कार्यकर्ता एवम मानवाधिकार महासंघ भारत में शिवम भट्ट जिला अध्यक्ष व जिला महासचिव पारस थपलियाल बने।

(युवा साथियों के संगठन में जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी::::: उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश कुमार भट्ट)

उत्तराखंड (देहरादून) रविवार, 07 जनवरी 2024

राष्ट्रवादी आर टी आई कार्यकर्ता एवम मानवाधिकार महासंघ भारत की उत्तराखंड जिला देहरादून कार्यकारणी का गठन किया गया।

आज राष्ट्रवादी आर टी आई कार्यकर्ता एवम मानवाधिकार महासंघ भारत के राजपुर रोड स्थित कार्यलय में राष्ट्रवादी आर टी आई कार्यकर्ता एवम मानवाधिकार महासंघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह ’ललकार’ ने उत्तराखंड जिला कार्यकारणी की घोषणा की।

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह ’ललकार’ ने जिला अध्यक्ष श्री शिवम भट्ट,जिला महासचिव पारस थपलियाल,जिला कोषाध्यक्ष गौरव नौटियाल ,जिला सचिव वैभव पंत,कार्यकारणी सदस्य अभिषेक राघव के नामों की घोषणा की।राष्ट्रवादी आर टी आई कार्यकर्ता एवम मानवाधिकार महासंघ भारत की समस्त राष्ट्रीय कार्यकारणी,प्रदेश कार्यकारणी व गढ़वाल मंडल कार्यकारणी ने ध्वनि मत से समर्थन किया।

नवनिर्वाचित जिला देहरादून अध्यक्ष श्री शिवम भट्ट ने सभी राष्ट्रीय, प्रदेश व गढ़वाल मंडल कार्यकारणी का धन्यवाद दिया और कहा कि निश्चित ही उनके व उनके युवा साथियों के राष्ट्रवादी आर टी आई कार्यकर्ता एवम मानवाधिकार महासंघ भारत में जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार कुलदीप सिंह ललकार , राष्ट्रीय महसचिव श्री वेद गुप्ता, राष्ट्रीय महसचिव श्री अरविन्द मल्होत्रा व राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट मनीष व अमित वर्मा व राष्ट्रीय संगठन सचिव श्री कृष्ण गोपाल रोहिल्ला,उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश कुमार भट्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कैलाश सेमवाल, प्रदेश महासचिव श्री राकेश शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री दीपक गोसाईं, प्रदेश संगठन सचिव श्री हेमंत शर्मा, प्रदेश सचिव श्री शुभम ठाकुर व श्री बिजेंद्र सेमवाल, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष श्री राजेश नाथ,गीता ,कविता,शौर्य,लावन्या,राजीव आदि अन्य आदि अनेक संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

Related post

error: Content is protected !!