अखिल भारतीय कश्यप महासंघ पंजीकृत की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक हुई संपन्न। - Swastik Mail
Breaking News
तीसरे रोहिताश मेमोरियल अंडर 17 बालक अंतर विद्यालयी फुटबॉल टूर्नामेंट मैं द हेरिटेज स्कूल नॉर्थ केंपस और न्यू दून ब्लॉसम स्कूल के बीच खेला गया।सिख संस्थाओं और राष्ट्र वादी सिख मोर्चा ने केंद्र व राज्य सरकारों से नवम गुरु तेग बहादुर जी हिन्द की चादर के 350 वे शहीदी पर्व के अवकाश को 24 नवंबर की जगह 25 नवंबर को अवकाश घोषित करें।इंदिरा गांधी की 106वीं जयंती पर संयुक्त नागरिक संगठन द्वारा  विचार गोष्ठी का आयोजन किया।स्वर्गीय पिता का लिया ऋण चुकाने में असमर्थ 2 बहने चित्रा व हेतल; ने पढाई व मकान बचाने की डीएम से लगाई गुहार।तीसरे रोहिताश मेमोरियल अंडर 17 बालक अंतरविद्यालयी फुटबॉल टूर्नामेंट में न्यू दून ब्लॉसम स्कूल के खिलाड़ियों का विजय अभियान लगातार जारी।

अखिल भारतीय कश्यप महासंघ पंजीकृत की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक हुई संपन्न।

 अखिल भारतीय कश्यप महासंघ पंजीकृत की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक हुई संपन्न।
Spread the love

अखिल भारतीय कश्यप महासंघ पंजीकृत की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक हुई संपन्न।

(महासंघ के चुनाव हेतु 9 व 10 नवंबर 2024 तिथि नियत की गई)

उत्तराखंड (देहरादून) रविवार, 18 अगस्त 2024

अखिल भारतीय कश्यप महासंघ (पंजी0) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक उत्तराखंड प्रांत के जनपद देहरादून स्थित मकान नंबर 130ए राम विहार निकट बल्लूपुर चौक पर श्री राम सिंह कश्यप, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में अखिल भारतीय कश्यप महासंघ के निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव पर चर्चा हुई। बैठक में संस्था के आय व्यय का विवरण राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष द्वारा प्रस्तुत किया गया। बैठक में महासंघ के चुनाव हेतु न्यायमूर्ति सी0 एल0 मेश्राम पुणे, को मुख्य चुनाव अधिकारी नामित किया गया तथा इस कार्य में उनका सहयोग करने हेतु श्री कृत राम वर्मा, श्री विनोद कश्यप,श्री अवनीश कश्यप एवं श्री सुभाष कश्यप को नामित किया गया। महासंघ के चुनाव हेतु 9 व 10 नवंबर 2024 तिथि नियत की गई

बैठक में श्री राजाराम कश्यप, श्री कांतिलाल लकारिया,श्री राजाराम गोड, श्रीमती मीरा रायकवार,श्री राज वीर कश्यप, श्री लीला पत कश्यप,आदि कश्यप समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए।

बैठक श्री नीरज कश्यप के आवास पर समन्वय हुआ।श्री नीरज कश्यप का इस अवसर पर विशेष सहयोग रहा देवभूमि उत्तराखण्ड प्रदेश देहरादून आगमन पर नीरज कुमार कश्यप ने भारतवर्ष के प्रांतों से आए सम्मानित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

Related post

error: Content is protected !!