Breaking News

उत्तर प्रदेश के आगरा में आगरा में तीन बच्‍चों और मां की गला रेतकर हत्या। 

 उत्तर प्रदेश के आगरा में आगरा में तीन बच्‍चों और मां की गला रेतकर हत्या। 
Spread the love

उत्तर प्रदेश के आगरा में आगरा में तीन बच्‍चों और मां की गला रेतकर हत्या। 

(खून में लथपथ मिले चारो के शव) 

उत्तर प्रदेश(आगरा) वीरवार 22 जुलाई 2021

आगरा में गुरुवार को एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। एक महिला और उसके तीन बच्चों की बेहरमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई। गुरुवार की सुबह घर के दरवाजे खुले थे जिसके बाद आसपास के लोगों को हत्या की जानकारी हुई और पुलिस को इसकी सूचनी दी गई।

कोतवाली थाना क्षेत्र के कूचा साधुराम की है। यहां रेखा राठौर पत्नी सुनील राठौर अपने दो बेटों और एक बेटी के साथ रह रही थीं। बताया गया है कि रेखा का दो साल पहले रेखा का तलाक हुआ था। सुनील राठौर कहीं अन्य जगह रहता है। रेखा के तीन बच्चे हैं जिनमें एक 12 साल का बेटा, आठ साल की लड़की माही और दस साल का बेटा पारस है। गुरुवार सुबह रेखा के घर का दरवाजा खुला हुआ था और कुछ सामान घर के बाहर बिखरा था। जिसके बाद पड़ोसियों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो घर में रक्तरंजित चार शव पड़े मिले।

रेखा के पहली मंजिल पर सभी चार शव मिले हैं। सूत्र बताते हैं कि नीचे के कमरे चार नीबू, हल्दी, दिया आदि सामान मिला है। जो तंत्र-मंत्र की ओर इशार करहा है। लेकिन पूरे घर का सामान बिखरा पड़ा है जिससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि लूटपाट भी की गई है। फिलहाल पुलिस की टीम ने फोरेंसिक विभाग की मदद से साक्ष्य एकत्रित किए है। डॉग स्क्वैड ने भी मौके पर पहुंचकर पड़ताल की है। एसपी सिटी बोत्रे प्रमोद रोहन ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया है।

रेखा राठौर और तीनों बच्चों की सामूहिक हत्या के पीछे तंत्र-मंत्र की आशंका भी जताई गई है। पुलिस को कमरे में कटे हुए नींबू और पूजा की थाली मिली है। इसके चलते पुलिस इस नजरिए से भी जांच कर रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही हैै। पुलिस यह भी जानने का प्रयास कर रही है कि महिला के घर पर किन लोगों का आना जाना था।

 

 

Related post

error: Content is protected !!