Breaking News

नगरपालिका का क्लर्क 2 हजार रूपये घूस लेते  सी.सी. टी.वी में कैद।

 नगरपालिका का क्लर्क 2 हजार रूपये घूस लेते  सी.सी. टी.वी में कैद।
Spread the love

नगरपालिका का क्लर्क 2 हजार रूपये घूस लेते  सी.सी. टी.वी में कैद।

(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर घूसखोर क्लर्क ससपेंड)

उत्तराखंड (गदरपुर) बुधवार, 02 मई 2023

सी.सी. टी.वी में 2 हजार रूपये घूस लेते कैद गदरपुर नगरपालिका का क्लर्क शिव प्रसाद गुप्ता को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आज मुअत्तल कर एस.डी.एम ऑफिस से सम्बद्ध कर दिया गया।

बाजपुर के रहने वाले भूपेन्द्र सिंह पन्नू से ऋण कराने की एवज में 2000 रूपये की घूस शिव प्रकाश ने ली थी। ये मामला सी.सी. टी.वी में कैद हो गया था।

मुख्यमंत्री न सिर्फ बेहद खफा हुए बल्कि उन्होंने तत्काल सख्त कार्रवाई करने की हिदायत दी। इसके बाद नगर पालिका के अध्यक्ष गुलाम गौस ने आज शिव प्रकाश को सस्पेंड कर दिया।

उन्होंने घूसखोरी को बेहद गंभीर करार देते हुए भविष्य में बड़ा दंड देने की सम्भावना से इनकार भी नहीं किया।लिपिक के खिलाफ विभागीय जांच भी बिठा दी गई है।

Related post

error: Content is protected !!