Breaking News

एस. एस संधू नए मुख्य सचिव बनाये गये। 

 एस. एस संधू नए मुख्य सचिव बनाये गये। 
Spread the love

 एस. एस संधू नए मुख्य सचिव बनाये गये। 

( 1988 के हैं आईएएस) 

उत्तराखंड (देहरादून) सोमवार 5 जुलाई 2021

उत्तराखंड से इस वक़्त की सबसे बड़ी खबर यह सामने आ रही है 1988 बैच के आईएएस अधिकारी एसएस संधू केन्द्र से उत्तराखण्ड के लिए रिलीव हो गए हैं। वह प्रदेश के नए मुख्य सचिव होंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पदभार ग्रहण करते ही अपने तेवर तेज कर दिए हैं। समय की कमी और काम ज्यादा इस बात को ध्यान में रखकर वे ताबड़तोड़ फैसले ले रहे हैं, उन्होंने शपथ लेते ही उसी शाम कैबिनेट बैठक ली, जिसमें युवाओं और राज्य हित में कई फैसले लिए।

अब नौकरशाही में बड़ा फेरबदल करने जा रहे हैं। जिसमें सबसे पहले मुख्य सचिव बदल दिए गए हैं। प्रदेश में नौकरशाही व जनप्रतिनिधियों के बीच हमेशा विवाद की स्थिति रही है। मंत्री हो या विधायक हर किसी की अधिकारियों के द्वारा उनकी बात नहीं सुनी जाने की शिकायत रहती है। अब नए मुख्यमंत्री युवा हैं, पहले दिन ही उन्होंने मुख्य सचिव के बदलाव के संकेत देते हुए नौकरशाही सचेत रहने के संकेत दे दिए हैं।

Related post

error: Content is protected !!