घनसाली से  लापता हुई मंजू पंवार मुंबई में सही सलामत।  - Swastik Mail
Breaking News
प्रेमनगर के पूर्व पार्षद हितेश गुप्ता का अवैध निर्माण को आखिर क्यों दिया जा रहा है सरक्षण।मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने अवगत कराया है कि “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान” के अंतर्गत न्याय पंचायतों/ग्राम पंचायतों में बहुउद्देशीय शिविर/कैम्प आयोजित किए जाएंगे।अंतर्राष्ट्रीय कृषि विकास निधि IFAD मुख्यालय, रोम (इटली) में ऐतिहासिक ‘India Day Event’ का आयोजन किया।एक और एजेंसी आई डीएम की क्यूआरटी के निशाने पर; यूपीसीएल पर 02 माह का लगा प्रतिबन्ध; कार्य अनुमति निरस्त।महानिदेशक, कृषि एवं उद्यान, उत्तराखण्ड शासन श्रीमती वंन्दना द्वारा रेशम निदेशालय प्रेमनगर देहरादून का निरीक्षण किया गया।

घनसाली से  लापता हुई मंजू पंवार मुंबई में सही सलामत। 

 घनसाली से  लापता हुई मंजू पंवार मुंबई में सही सलामत। 
Spread the love

घनसाली से  लापता हुई मंजू पंवार मुंबई में सही सलामत। 

(लापता होने का मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा) 

उत्तराखंड (घनसाली) शुक्रवार , 20 अगस्त 2021

टिहरी जनपद के घनसाली से सप्ताहभर पहले लापता हुई महिला मुंबई में मिली है। पहले दिन महिला के मोबाइल की लोकेशन ऋषिकेश गंगा घाट पर ट्रेस हुई थी। छानबीन के दौरान पुलिस को घाट किनारे उसका सामान और सुसाइड नोट मिला था। महिला के गंगा में डूबने की आशंका में पुलिस और एसडीआरएफ टीम लगातार गंगा में सर्च अभियान चला रही थीं। लापता महिला के मुंबई में सही सलामत होने सूचना से पुलिस ने भी राहत की सांस ली है। ऋषिकेश से उसके परिजन उसे लेने मुंबई रवाना हो गए हैं।

कोतवाली पुलिस के मुताबिक 24 वर्षीय मंजू पंवार पत्नी दीपक निवासी ग्राम तुंग पोस्ट बाजियाल गांव थाना घनसाली, टिहरी गढ़वाल 12 अगस्त की सुबह करीब छह बजे घर से लापता हो गई थी। महिला की गुमशुदगी उसके पति ने घनसाली थाने में दर्ज कराई थी। पहले दिन मंजू के मोबाइल की लोकेशन त्रिवेणी घाट चौकी के गंगा तट स्थित नाव घाट पर मिली। घाट से मंजू का ट्राली बैग मिला और उसके अंदर एक डायरी और सुसाइड नोट मिला। इसमें उसने पति और उसके परिजनों पर परेशान करने का आरोप लगाया था। महिला के मायके वाले गली नंबर दो, साईं विहार, चोपड़ा फार्म,श्यामपुर ऋषिकेश में रहते हैं। घनसाली थानाध्यक्ष शिव मोहन शाह ने बताया की महिला के मुंबई में होने की सूचना मिली है। परिजन उसे लेने मुंबई चले गए हैं।

घनसाली थाना पुलिस के मुताबिक महिला के लापता होने का मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। थानाध्यक्ष शिवमोहन शाह ने बताया कि संदिग्ध हालात में लापता महिला ने सुसाइड नोट पर पति और उसके परिजनों पर बच्चा न होने का ताना देकर परेशान करने का आरोप लगाया था। अब मामले में नया मोड आ गया है।

Related post

error: Content is protected !!