पर्यावरण, वन, जलवायु परिवर्तन एवं जन्तु उद्यान राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) डा0 अरूण कुमार सक्सेना ने रोपित हुए 36.50 करोड़ से अधिक पौधों के स्थिति की समीक्षा बैठक की। - Swastik Mail
Breaking News
तीसरे रोहिताश मेमोरियल अंडर 17 बालक अंतर विद्यालयी फुटबॉल टूर्नामेंट मैं द हेरिटेज स्कूल नॉर्थ केंपस और न्यू दून ब्लॉसम स्कूल के बीच खेला गया।सिख संस्थाओं और राष्ट्र वादी सिख मोर्चा ने केंद्र व राज्य सरकारों से नवम गुरु तेग बहादुर जी हिन्द की चादर के 350 वे शहीदी पर्व के अवकाश को 24 नवंबर की जगह 25 नवंबर को अवकाश घोषित करें।इंदिरा गांधी की 106वीं जयंती पर संयुक्त नागरिक संगठन द्वारा  विचार गोष्ठी का आयोजन किया।स्वर्गीय पिता का लिया ऋण चुकाने में असमर्थ 2 बहने चित्रा व हेतल; ने पढाई व मकान बचाने की डीएम से लगाई गुहार।तीसरे रोहिताश मेमोरियल अंडर 17 बालक अंतरविद्यालयी फुटबॉल टूर्नामेंट में न्यू दून ब्लॉसम स्कूल के खिलाड़ियों का विजय अभियान लगातार जारी।

पर्यावरण, वन, जलवायु परिवर्तन एवं जन्तु उद्यान राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) डा0 अरूण कुमार सक्सेना ने रोपित हुए 36.50 करोड़ से अधिक पौधों के स्थिति की समीक्षा बैठक की।

 पर्यावरण, वन, जलवायु परिवर्तन एवं जन्तु उद्यान राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) डा0 अरूण कुमार सक्सेना ने रोपित हुए 36.50 करोड़ से अधिक पौधों के स्थिति की समीक्षा बैठक की।
Spread the love

पर्यावरण, वन, जलवायु परिवर्तन एवं जन्तु उद्यान राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) डा0 अरूण कुमार सक्सेना ने रोपित हुए 36.50 करोड़ से अधिक पौधों के स्थिति की समीक्षा बैठक की।

वृक्षारोपण महाभियान के दौरान रोपित एक भी पौधा सूखना नहीं चाहिए ::::: डा0 अरूण कुमार सक्सेना)

उत्तर प्रदेश (लखनऊ) बुधवार, 24 जुलाई 2024

उत्तर प्रदेश के पर्यावरण, वन, जलवायु परिवर्तन एवं जन्तु उद्यान राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) डा0 अरूण कुमार सक्सेना ने दिनांक 20 जुलाई को रोपित हुए 36.50 करोड़ से अधिक पौधों के स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि अपर्याप्त वर्षा के कारण पौधों की सिंचाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। साथ ही रोपण स्थलों की सुरक्षा का व्यापक प्रबंध किया जाये। विभागीय अधिकारी रोपित क्षेत्रों का नियमित निरीक्षण करते रहें।

डा0 सक्सेना आज वन विभाग के मुख्यालय स्थित पारिजात हॉल में वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी मुख्य वन संरक्षक व प्रभागीय वनाधिकारी को निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण महाभियान के दौरान रोपित पौधे हर हाल में जीवित रखे जाने चाहिए। यदि कोई पौधा सूखता है तो उसके स्थान पर दूसरे पौधे का रोपण कराया जाये। सड़कों के किनारे जो पौधे रोपित हुए हैं उनकी सुरक्षा और सिंचाई का नियमित प्रबंध होना चाहिए।

वन मंत्री ने कहा कि अपेक्षा के अनुरूप वर्षा कम हो रही है जिसके कारण कोई भी पौधा सूखना नहीं चाहिए इसके लिए नगर निगम के पानी के टैंकरो के माध्यम से सिंचाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाये। क्योंकि हमारा प्रमुख अभियान पेड़ लगाओ के साथ साथ पेड़ बचाओ भी है। उन्होंने कहा कि 19 अगस्त तक वृक्षारोपण का अभियान चलेगा, इस दौरान अधिक से अधिक खाली भूमि पर वृक्षारोपण कराया जाये। जिस प्रकार अन्य विभागों के सहयोग से एक दिन में 36.50 करोड़ पौधरोपण का कीर्तिमान बनाया गया है, उसी प्रकार इन्ही विभागों के सहयोग से पौधों को सुरक्षित भी रखना सभी की प्रमुख जिम्मेदारी है। उन्होंने बैठक के दौरान प्रत्येक जिले में रोपित पौधे एवं उनकी वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की एवं आवश्यक निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

बैठक के दौरान पी0सी0सी0एफ0 व विभागाध्यक्ष श्री सुधीर कुमार शर्मा सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे एवं जनपदीय अधिकारी वर्चुअल जुड़े रहे।

Related post

error: Content is protected !!