उत्तराखण्ड तीर्थ पुरोहित महापंचायत के सदस्यों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट कि।
उत्तराखण्ड तीर्थ पुरोहित महापंचायत के सदस्यों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट कि।
(चारधाम यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम व सफल हो:::::मुख्यमंत्री)
उत्तराखंड (देहरादून) शनिवार, 22 अप्रैल 2023
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखण्ड चारधाम तीर्थपुरोहित महापंचायत के सदस्यों ने महामंत्री बृजेश सती के नेतृत्व में भेंट की। उन्होंने चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं तथा यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं को सुगमता से देव दर्शन की व्यवस्था के निर्णय के प्रति मुख्यमंत्री का आभार जताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम व सफल हो इसके लिये हम सबको सहयोगी बनना होगा ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु हमारी देवभूमि के संदेश को देश व दुनिया में पहुंचाने में भी मददगार बने।
इस अवसर पर तीर्थ पुरोहित प्रशांत डिमरी, संजय तिवारी, आचार्य लक्ष्मी पाण्डे आदि उपस्थित थे।