मेघालय परिवहन निगम की बस नोंगचर्म में रिंगड़ी नदी में गिरी।
मेघालय परिवहन निगम की बस नोंगचर्म में रिंगड़ी नदी में गिरी।
(पांच व्यक्तियों की मौत)
मेघालय(शिलांग) शुक्रवार, 1 अक्टूबर, 2021 
मेघालय के पूर्वी गारो पवर्तीय जिले में बीती रात एक बस के नदी में गिरने से कम से कम पांच व्यक्तियों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये।
पुलिस ने बताया कि तुरा से शिलांग जा रही मेघालय परिवहन निगम की बस करीब आधी रात को नोंगचर्म में रिंगड़ी नदी में गिर गयी।
पुलिस के अनुसार बस में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। इस घटना की वजह अबतक सामने नहीं आ पायी।अग्निशमन सेवा और आपात सेवाओं के कर्मियों के साथ बचाव दलों को मौके पर भेजा गया है।
जिला पुलिस ने एक बयान में कहा, ” पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। घायलों को रोंगजेंग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है। बचाव प्रयास जारी है।