मूल निवास, भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति की विभिन्न संगठनों के साथ की बैठक। - Swastik Mail
Breaking News
तीसरे रोहिताश मेमोरियल अंडर 17 बालक अंतर विद्यालयी फुटबॉल टूर्नामेंट मैं द हेरिटेज स्कूल नॉर्थ केंपस और न्यू दून ब्लॉसम स्कूल के बीच खेला गया।सिख संस्थाओं और राष्ट्र वादी सिख मोर्चा ने केंद्र व राज्य सरकारों से नवम गुरु तेग बहादुर जी हिन्द की चादर के 350 वे शहीदी पर्व के अवकाश को 24 नवंबर की जगह 25 नवंबर को अवकाश घोषित करें।इंदिरा गांधी की 106वीं जयंती पर संयुक्त नागरिक संगठन द्वारा  विचार गोष्ठी का आयोजन किया।स्वर्गीय पिता का लिया ऋण चुकाने में असमर्थ 2 बहने चित्रा व हेतल; ने पढाई व मकान बचाने की डीएम से लगाई गुहार।तीसरे रोहिताश मेमोरियल अंडर 17 बालक अंतरविद्यालयी फुटबॉल टूर्नामेंट में न्यू दून ब्लॉसम स्कूल के खिलाड़ियों का विजय अभियान लगातार जारी।

मूल निवास, भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति की विभिन्न संगठनों के साथ की बैठक।

 मूल निवास, भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति की विभिन्न संगठनों के साथ की बैठक।
Spread the love

मूल निवास, भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति की विभिन्न संगठनों के साथ की बैठक।

(01 सितम्बर को गैरसैंण में होगी स्वाभिमान महारैली)

उत्तराखंड (देहरादून) शनिवार, 31 अगस्त 2024

मूल निवास, भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति की विभिन्न संगठनों के साथ हुई बैठक में सर्वसहमति से निर्णय लिया गया कि 01 सितंबर को गैरसैंण में होने जा रही स्वाभिमान महारैली में राजनीतिक दलों के बैनर-झंडों पर पूर्णतया पाबंदी रहेगी। समिति की ओर से सभी राजनीतिक दलों से कहा गया है कि महारैली में आम जनता की तरह समर्थन में आएं।

मूल निवास, भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी ने कहा कि व्यापार सभाओं, महिला मंगल दलों, राज्य आंदोलनकारी संगठन, छात्र संगठनों, पंचायत जनप्रतिनिधि संगठन, पूर्व सैनिक संगठन एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ बैठक के बाद निर्णय लिया गया है कि महारैली में राजनीतिक दलों के झंडों और बैनरों पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा। कोई भी राजनैतिक पार्टी इस निर्णय का उल्लंघन करता है तो इसकी जिम्मेदारी स्वयं उस पार्टी की होगी।

मोहित डिमरी ने कहा कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक पार्टी का आंदोलन नहीं है। यह जनता का आंदोलन है। महिलाओं, युवाओं और पूर्व सैनिकों का आंदोलन है। हमारी पहचान, संस्कृति, संसाधन और भावी पीढ़ी का भविष्य बचाने का आंदोलन है। कुछ विघटनकारी ताकतें इस आंदोलन को कमजोर करने की साज़िश कर रही हैं। तमाम तरह के षड्यंत्र कर जनता के बीच भ्रम फैलाया जा रहा है। उनके मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे। जनता जानती है कि आंदोलन कर रहे लोग किसी राजनीतिक दल से संबंध नहीं रखते हैं।

उन्होंने कहा कि आंदोलन में सभी राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों का स्वागत है। राजनीतिक दलों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर आंदोलन में भागीदारी निभानी चाहिए। भाजपा, कांग्रेस और यूकेडी का कोई बड़ा नेता महारैली में आता है तो उसे जनता के तीखें सवालों का भी जवाब देना होगा। जैसे, 24 वर्षो में आपने मूल निवास, भू-कानून और स्थायी राजधानी गैरसैंण जैसे गंभीर विषयों पर क्या किया और इतने सालों तक जनता को क्यों बेवकूफ बनाया गया।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि स्वाभिमान महारैली रामलीला परिसर मुख्य बाजार गैरसैंण से शुरू होकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए वापस रामलीला परिसर में समाप्त होगी। उन्होंने आम जनता से 01 सितंबर को भारी से भारी संख्या में गैरसैंण पहुँचने का आह्वान किया है।विभिन्न संगठनों के साथ बैठक के बाद मूल निवास, भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति ने लिया फैसला 01 सितम्बर को गैरसैंण में होगी स्वाभिमान महारैली।

Related post

error: Content is protected !!