Breaking News

कैबिनेट में जगह न मिलने पर कई विधायक नाराज।

 कैबिनेट में जगह न मिलने पर कई विधायक नाराज।
Spread the love

कैबिनेट में जगह न मिलने पर कई विधायक नाराज।

(कैबिनेट में अभी भी 3 सीटें खाली)

उत्तराखंड (देहरादून) रविवार, 24 मार्च 2022

 

डीडीहाट के विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल कैबिनेट मंत्री न बनाए जाने से नाराज हैं। उन्होंने कहा यदि 70 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों को मंत्री न बनाने का नियम था, तो सतपाल महाराज कैसे मंत्री बन गए। उनकी उम्र तो 71 साल है। चुफाल ने महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी 1996 से मुझसे नाराज चल रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी के लिए सीट छोड़ने के सवाल पर कहा कि मेरे समर्थक मायूस हैं। मैं उन्हें मनाने का पूरा प्रयास करूंगा। साथ ही केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष अपनी बात रखूंगा। मेरी किसी से नाराजगी नहीं है मैं पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता हूं और विधायक रहकर भी पार्टी और जनता की सेवा करता रहूंगा।

हरिद्वार के विधायक व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी मंत्री ना बनाए जाने से नाराज बताए जा रहे हैं। इसके अलावा रायपुर विधानसभा क्षेत्र से लगातार दो बार रिकार्ड मतों से जीत कर आए उमेश शर्मा काऊ भी मंत्री पद के दावेदार माने जा रहे थे। पर उन्हें भी मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली है। वह भी नाराज बताए जा रहे हैं।

धर्मपुर से लगातार दो बार से जीतते आ रहे विधायक विनोद चमोली भी नाराज बताए जा रहे हैं। कुछ विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री इस संबंध में खुलकर बोलने से बचते आ रहे हैं। आने वाले दिनों में नाराज विधायकों की संख्या बढ़ सकती है। भाजपा हाईकमान ने भी डैमेज कंट्रोल करना के लिए कैबिनेट की अभी तीन सीटें खाली छोड़ रखी हैं।

प्रदेश में इस बार भाजपा सरकार ने कैबिनेट में नए चेहरों को जगा दी तो कुछ पुराने चेहरों को बर्खास्त किया। जिसमें कई चेहरों की नाराजगी देखने दो मिल रही है।भाजपा हाईकमान ने कैबिनेट की जो 3 सीटें खाली छोड़ी है वह किसके नाम दर्ज होती हैं।

Related post

error: Content is protected !!