उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक मंदिर के महंत पर लड़का को चार साल तक बंधक बनाकर रखने का आरोप ।
The overall crime rate in Saugeen Shores decreased by 2.5 per cent last year compared to the year before, according to Statistics Canada’s latest crime severity index.
उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक मंदिर के महंत पर लड़का को चार साल तक बंधक बनाकर रखने का आरोप।
(नेपाल मूल का है ये लड़का)
उत्तराखंड (रुद्रपुर) रविवार 03 अप्रैल 2022
उत्तराखण्ड के रुद्रपुर के एक मंदिर के महंत पर नेपाल मूल के किशोर को चार साल तक बंधक बनाकर रखने का आरोप लगा है। किशोर के भाई ने दिल्ली की एक संस्था से संपर्क किया, जिसके बाद संस्था ने पुलिस की मदद से किशोर को महंत के कब्जे से छुड़वाया। किशोर ने महंत और उनके बेटे पर गंभीर आरोप लगाये है , बाद में जिला बाल कल्याण समिति ने पुलिस को किशोर को सुरक्षित नेपाल सीमा तक छोड़ने और आरोपों की जांच-कार्रवाई के निर्देश दिये।
जिला बाल कल्याण समिति के अनुसार नेपाल के चितवन स्थित भरतपुर निवासी रोहने बागले ने बीते दिनों बचपन बचाओ आंदोलन संस्था दिल्ली से संपर्क किया था। आरोप था कि उनके नाबालिग भाई को रुद्रपुर के एक मंदिर में चार साल से बंधक बनाकर रखा गया है। संस्था ने उत्तराखंड में अपने पदाधिकारियों को जानकारी दी। संस्था के उत्तराखंड समन्वयक सुरेश उनियाल ने जिला बाल कल्याण समिति से संपर्क किया।
जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष एडवोकेट प्रेमलता सिंह ने कहा, ‘किशोर के बयान दर्ज किये गये। उसके भाई की ओर से कानूनी कार्रवाई का प्रार्थना पत्र दिया गया था। समिति ने किशोर न्याय अधिनियम के तहत पुलिस को जांच और कार्रवाई को कहा है। किशोर के भाई से शपथपत्र लेते हुए किशोर को उसकी सुपुदर्गी में दिया गया है।’